Lucent ancient history in hindi | mahajanpadkal Question & Answer in hindi


Ancient history Mahajanpadkal


Ancient history Lucent in hindi, Lucent Ancient history mahajanpadkal in hindi Question & Answer

प्राचीन भारत इतिहास

(महाजनपद काल)

 Q.1  हर्यक वंश के किस शासक को 'कुणिक ' कहा जाता था ?
Ans.  अजातशत्रु।

Q.2 किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?
Ans.   उदयिन।

Q.3 शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे 'काकवर्ण' के नाम सेे भी जाना जाता है?
Ans. कालाशोक। 

Q.4 सिकंदर महान की मृत्यु 323 ई०पू० में कहां हुई थी?
Ans. बेबीलोन में।

Q.5 सिकंदर महान (Alexander the Great) एवं पोरस /पुरू  की सेनाओं ने किस नदी के आमने-सामने वाले तटो पर पड़ाव डाला हुआ था ?
Ans. झेलम  नदी के आमने सामने वाले तटो पर पड़ाव डाला था। 

Q .6  किस प्रकार  का मृदभांड (पॉटरी )      भारत में  द्वितीय नगरीकरण /शहरीकरण के प्रारंम्भ  का प्रतीक माना गया है?
Ans. उत्तरी काले पालिशकृत बर्तन (NBPW).

Q.7 पाली ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है ?
Ans. भोजक / ग्राम भोजक.

Q.8 उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. अवंतिका.

Q.9 नंद वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. महापद्मनंद।

Q.10 ग्रीक/ यूनानी लेखकों द्वारा किसे 'अग्रमीज'/ 'जैन्ड्रमीज' कहा गया?
Ans.  घनानंद।

Q.11  प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?
Ans. ईरानियों द्वारा।

Q.12  प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं  पहला यूरोपीय आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?
Ans. यूनानियों द्वारा।

Q.13.  ईरान के हखमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत  (क्षत्रपी) बनाया था?
Ans. डेरियस/ दारयबाहु-I ने।

Q.14 हाइडेस्पस या वितस्ता (आधुनिक नाम-झेलम) का युद्ध (326 बी.सी. ) किन किन शासकों के बीच हुआ था
?
Ans. सिकंदर एवं पोरस के मध्य। 

Q.15  सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया
था ?
Ans.  326 ई.पू. में।

Q.16  मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी ?  Ans. गिरिव्रज/ राजगृह।

Q.17 किस शासक के द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया ?
Ans. उदयिन द्वारा पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया था।

Q.18  सोलह महाजनपदों की सूची कहां मिलती है?
Ans. अंगुत्तर निकाय में सोलह जनपदों की सूची उपलब्ध है।

Q.19 मगध का कौन सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था?
Ans. घननंद, सिकंदर महान का समकालीन था 

Q.20  प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था?
Ans. छठी सदी ई.पू.।

Q.21  वह पहला ईरानी शासक कौन था जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था?
Ans. डेरियस।
Q.22  मगध के राजा अजातशत्रु का किस गणराज्य के साथ सदैव युद्ध रहा?
Ans.  वज्जि संघ(वैशाली) के साथ।

Q.23  वज्जि संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार 'रथमूसल' (अर्थ, एक  ऐसा रथ जिसमें गदा जैसा हथियार जुड़ा रहता  था)  तथा 'महाशिलाकंटक'  ( पत्थर फेंकने वाला एक युद्ध यंत्र) नामक गुप्त हथियारों का प्रयोग किया था?
Ans. अजातशत्रु।

Q.24   नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ?
Ans.  घननंद।

Q.25 भारत में सिक्कों /मुद्रा का प्रचलन कब हुआ?
Ans. 600 ईसा पूर्व में ।

Q.26  छठी सदी ईसा पूर्व के दौरान बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?
Ans.  उत्तर प्रदेश और  बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग।

Q.27  मगध सम्राट बिंबिसार ने अपने राजवैध जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था ?
Ans. अवंति के राजा के चिकित्सा के लिए भेजा था। 

Q. 28 किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा  बना दिया था?
Ans. शिशुनाग, ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा  बना दिया था। 

Q.29  शिशुनाग ने मगध साम्राज्य में किस राज्य का विलय नहीं किया था?

Ans. काशी का।

Q.30 काशी  और  लिच्छवी  का  विलय  मगध साम्राज्य  में  किसने किया 
?
Ans. अजातशत्रु ।

Q.31  किस मगध सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया था?
Ans. बिम्बसार ने। 

Q.32 सिकंदर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर किस राजवंश का शासन था ?
Ans. नंद वंश का शासन था। 

Q.33 छठवी सदी में,  प्रारंभ में भारत का सबसे शक्तिशाली नगर राज्य कौन सा था?
 Ans. मगध । 

Q.34 किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नही थी?
Ans. मगध मे।
 
Q.35  किस शासक को सेनिया (स्थाई और नियमित सेना रखने वाला)  कहा जाता था?
Ans. बिंबिसार।

Q.36 किस शासक को उग्रसेन (भयानक सेना का स्वामी) कहा जाता था?
Ans. महापद्मनंद।

Q.37  डेरियस (दारयबाहु)-I ने 516 बी. सी. में सिंधु के तटवर्ती भू-भाग को जीतकर उसे ईरान का 20 वां क्षत्रपी ( प्रांत) बनाया, उससेे कितना राजस्व प्राप्त होता था?
Ans. 360 टैलेंट।

Q.38 महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को क्या कहा जाता था?
Ans. श्रेष्ठिन।

Q.39 'गृहपति' का क्या अर्थ है?
Ans.  धनी किसान।

Q.40 मगध के किस प्रारम्भिक शासक  ने  राज्यारोहण  के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?
Ans. अजातशत्रु। 

Q.41 विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया था?
Ans.  लिच्छवी के द्वारा।

Q.42 किस बौद्ध ग्रंथ में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है
?
Ans. अंगुत्तर निकाय में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है।  

Q.43  मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रही ?
Ans. कौशांबी।

Q.44  सिकन्दर के साथ भारत आने वाला  इतिहासकार नहीं था ?
Ans. हेरोडोट्स ।

Q. 45 अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है की नन्द  राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी ?
Ans. कलिंग में, नन्द  राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी। 

Q.46 सिकन्दर की भारत में सफलता के कौनसे कारण थे?
Ans. 1)भारत में तब कोई केंद्रीय सत्ता नहीं थी। 
        2) सिकन्दर की सेना श्रेष्ठ थी। 
        3) उसे देशद्रोही भारतीय शासकों का सहयोग मिला। 
        4) वह एक अच्छा प्रशासक था। 

Q.47 निम्नलिखित सूचियों  को सुमेलित कर लिखा गया है?
Ans. 1) सूची-1 (शासक) - सूची- 2 (वंश)
  1.   बिम्बिसार   -  हर्यक वंश
  2.   कालाशोक  -  शिशुनाग वंश 
  3.   महापद्यनंद  -  नन्द वंश
  4.   बिन्दुसार     -  मौर्य वंश

2) सूची-1(महाजनपद) - सूची-2(आधुनिक क्षेत्र)
  1.  मगध   -   पटना व गया के जिले। 
  2.  वत्स    -    इलाहबाद।
  3. कौशल  -    अवध ।
  4. अवन्ति  -    मालवा ।

3) सूची-1 (राजा ) - सूची- 2 (राज्य)
  1.  प्रद्योत   -   अवंति
  2.  उदयिन -   वत्स
  3.  प्रसेनजित -  कौशल 
  4.  अजातशत्रु - मगध

4) सूची-1(महाजनपद) - सूची- 2(राजधानी)
  1.  गन्धार  -  तक्षशिला।
  2.  शूरसेन  -  मथुरा।
  3.  वत्स      -  कौशाम्बी।
  4.  कौशल   -  श्रावस्ती।

5) सूची-1  - सूची- 2 
  1.  अष्टकुलक  -  परामर्शदायी संस्था।
  2.  महामात्र      -  उच्च कोटि के अधिकारी।
  3. बलिसाधक  -  किसानों से कर वसूलने  वाला अधिकारी।
  4. शौलकिक/ शुल्काध्यक्ष - शिल्पियों व् व्यापारियों से शुल्क या चुंगी  वसूलनेवाला अधिकारी। 
6) सूची-1 (महाजनपद) - सूची- 2 (राजधानी)
  1.  कुरु     -   इंद्रप्रस्थ
  2.  पांचाल - अहिच्छत्र
  3.  कौशल - साकेत
  4.  वत्स    -  कौशाम्बी
Q. 48 भारत पर ईरानी आक्रमण के  प्रभाव के रूप में माने जाते है:-
1) खरोष्ठी लिपि का प्रचार ।
2)  अभिलेख उत्कीर्ण करने की कला का प्रचार।
3)  ईरानियों की क्षत्रप प्रणाली का प्रचार।
4)  घण्टा आकार के गुंबज की कला का प्रचार। 
5)  स्त्री  अंग-रक्षकों की नियुक्ति।
Ans. 1,2,3,4,5 (सभी)।

Q. 49 निम्न में से कौन सा एक सिकन्दर के आक्रमण का प्रभाव नहीं था :-
1) इस  आक्रमण ने भारत और यूनान के बीच प्रत्यक्ष सम्पर्क स्थापित करवाया।
2) इस आक्रमण ने पश्चिमोत्तर भारत में यूनानियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। 
3) सिकंदर अनेक उपनिवेशों की स्थापना  के लिए उत्तरदायी था।
4) उसने भारत को यूनान की रियासत बनाया। 

Ans.  उसने भारत को यूनान की रियासत बनाया। 

Q. 50 मगध साम्राज्य के बारे में क्या सही नहीं  है :-
1) पुराणों एवं महाकाव्यों के अनुसार इसकी स्थापना वृहद्रथ ने की।
2) महापद्यनन्द ने इसे सर्वाधिक विस्तार प्रदान किया तथा 'सर्वक्षत्रान्तक' (क्षत्रियों का अंत करने वाला ) एवं 'इकराट' की उपाधि धारण की।
3) गिरिव्रज , राजगृह, पाटलिपुत्र एवं वैशाली  क्रमशः इसकी चार राजधानियाँ बनी।
4) इनमे से कोई नहीं।
Ans. इनमे से कोई नहीं।





    Blogger Comment
    Facebook Comment