![]() |
Guptpurvkal/ गुप्त पूर्वकाल |
Ancient history Lucent in hindi/ Lucent Ancient history (Gupt purva kal) Q&A in hindi / Lucent prachin bhart Q&A in Hindi.
गुप्त पूर्वकाल (185 ई.पू.- 319 ई.)
Q.1 अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना 185 ई.पू. में की थी?
Ans. पुष्यमित्र शुंग ने।
Q.2 पुष्यमित्र शुंग मौर्य सम्राट वृहद्रथ की राजकीय सेना में किस पद पर आसीन था?
Ans. सेनापति के पद पर आसीन था।
Q.3 कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. वसुदेव कण्व वंश का संस्थापक था।
Q.4 सातवाहन/ आंध्र सातवाहन वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. सिमुक।
Q.5 सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारीयों के रूप में किसके अधीन कार्य किया था?
Ans. मौर्यों के अधीन कार्य किया था।
Q.6 वह महानतम कुषाण नेता कौन था, जो बौद्ध बन गया था?
Ans. कनिष्क।
Q.7 कुषाण काल के दौरान मुर्तिकला की गांधार शैली किसका मिश्रण थी?
Ans. भारत-ग्रीक (यूनानी) शैली की।
Q.8 कनिष्क की राजधानी थी?
Ans. पुरुषपुर(पेशावर)।
Q.9 पुरुषपुर किसका दूसरा नाम है?
Ans. पेशावर का दूसरा नाम है।
Q.10 चरक किसके राज चिकित्सक थे?
Ans. कनिष्क के राज चिकित्सक थे।
Q.11 तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने का क्या कारण था?
Ans. गांधार कला।
Q.12 भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाई?
Ans. इंडो-बैक्ट्रियन।
Q.13 किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?
Ans. मथुरा संग्रहालय ।
Q.14 सोने के सर्वाधिक शुद्ध सिक्के किसने जारी किये थे?
Ans. कुषाण।
Q.15 सातवाहनों के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु की बनी होती थी।
Ans. सीसा।
Q.16 निम्नलिखित में से कनिष्क के समकालीन कौन थे:-
1) कंबन, बाणभट्ट, अश्वघोष
2) नागार्जुन,अश्वघोष,वसुमित्र
3) अश्वघोष, कालिदास, बाणभट्ट
4) कालिदास, कंबन, वसुमित्र।
Ans. नागार्जुन,अश्वघोष,वसुमित्र।
Q.17 किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों एवं बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त भूमि, गांव (अर्थात् भूमि अनुदान) देने की प्रथा शुरू की थी?
Ans. सातवाहनों ने।
Q.18 भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया?
Ans. यूनानियों ने।
Q.19 भारतियों के महान् रेशम मार्ग (Silk rout) किसने आरंभ कराया?
Ans. कनिष्क।
Q.20 बड़े पैमाने पर स्वर्ण मुद्राएँ (सोने की मुहर) किसने चलाई थी?
Ans. कुषाण शासकों ने।
इसे भी पढ़े:-
Lucent Ancient history (Moryakal) Question & Answer in hindi.
Q.21 चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?
Ans. कनिष्क के दरबार की।
Q.22 शक् संवत् का प्रारंभ किस सम्राट के शासनकाल में 78 ई. से हुआ था?
Ans. कनिष्क के शासनकाल में।
Q.23 तक्षशिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था?
Ans. पाकिस्तान में।
Q.24 प्राचीन काल में कलिंग का महान् शासक कौन था?
Ans. खारवेल।
Q.25 कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
Ans. वास्तुकला के क्षेत्र में।
Q.26 सातवाहनों ने आरंभिक दिनों में अपना शासन कहाँ शुरू किया?
Ans. आंध्र से।
Q.27 सातवाहन राज्य की राजधानी क्या थी ?
Ans. पैठन/ प्रतिष्ठान।
Q.28 निम्नलिखित में से कौनसा अभिलेख कलिंग नरेश खारवेल से संबंधित है:-
1) हाथीगुम्फा 2) जूनागढ़ 3) नानाघाट 4) नासिक।
Ans. हाथीगुम्फा।
Q.29. किस सातवाहन शासक ने 'गाथासप्तशती' नामक महत्तवपूर्ण कृति की रचना की?
Ans. हाल ने।
Q.30 सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा क्या थी?
Ans. प्राकृत भाषा।
Q.31 निम्नलिखित राजवंशों का सही कालक्रम क्या है:-
1) सातवाहन 2) गुप्त 3) शुंग 4) चोल।
Ans. शुंग, सातवाहन,गुप्त,चोल राजवंश।
Q.32 मौर्य साम्राज्य के ध्वस्त होने के पश्चात् भारत पर सबसे पहले आक्रमणन किसने किया?
Ans. बैक्ट्रियन/ग्रीक।
Q.33 विक्रम संवत कब से प्रारंभ हुआ?
Ans. 58 ई. पू.।
Q.34 मौर्यो के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य किसका था?
Ans. सातवाहन।
Q.35 भगवान् बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किस काल में बनाई गयी?
Ans. कुषाण काल में।
Q.36 शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज किया?
Ans. कण्व ने ।
Q.37 किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था।
Ans. पेन चाऔ ।
Q.38 उत्तरी तथा उत्तरी पश्चमी भारत में सर्वाधिक संख्या में तांबे के सिक्कों को किसने जारी किया था ?
Ans. कुषाणों ने।
Q.39 जो कला शैली भारतीय और ग्रीक/यूनानी शैली का सम्मिश्रण है, उसे कहते है?
Ans. गांधार शैली।
Q.40 कनिष्क बौद्ध धर्म की किस शाखा का अनुयायी था, जिसका प्रसार उसने मध्य एशिया व सुदूर पूर्व में किया था?
Ans. महायान शाखा।
Q.41 कनिष्क के शासन काल की सर्वाधिक महत्तवपूर्ण घटना कौनसी थी?
Ans. चतुर्थ बौद्ध संगीत।
Q. 42 प्राचीन भारत का महान वैयाकरण पतंजलि किसका समकालीन था?
Ans. पुष्यमित्र शुंग।
Q.43 सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लंबा अभिलेख किस राजा द्वारा जरी किया गया?
Ans. शक शासक रूद्रदमन द्वारा।
Q. 44 किस राजा के शासन काल में ईसाई धर्म प्रचारक सेंत थॉमस भारत आया?
Ans. गोंदोफिर्नस।
Q.45 किस कुषाण शासक ने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ जारी की?
Ans. कड़फिसस II.
Q. 46 किस वंश के शासको ने 'क्षत्रप प्रणाली' का प्रयोग किया?
Ans. शकों ने।
Q.47 'त्रातार' (मुक्तिदाता) की उपाधि किस वंश के शासकों ने धारण किया?
Ans. शक वंश ने।
Q.48 निम्नलिखित में से प्राचीन काल के भारत पर आक्रमणो के संबन्ध में कौन सा सही कालानुक्रम है ?
1) यूनानी-शक-कुषाण 2) यूनानी-कुषाण-शक 3) शक-यूनानी-कुषाण 4) शक-कुषाण-यूनानी
Ans. यूनानी-शक-कुषाण ।
Q.49 भारत में प्रथम बार सैनिक शासन (Military Governship) व्यवहार में लाया गया?
Ans. ग्रीकों द्वारा।
Q.50 ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत-यूनानी राज्य कौनसा था?
Ans. बैक्ट्रिया।
Q.51 चार धातुओं (सोना, चाँदी, तांबा एवं सीसा) के मिश्रण से बनने वाले सिक्के को क्या कहा जाता था?
Ans. कार्षापण।
Q.52 सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारंभ हुआ?
Ans. तमिलों एवं चेरों ने व्यापर प्रारंभ किया।
Q.53 निम्नलिखित में मौर्यउत्तरकालीन प्रमुख बंदरगाहों में कौन सही नहीं है:-
1) बारबेरिकम। 2) बेरीगाजा (भड़ौच)
3) अरिकामेडु 4) कोचीन?
Ans. कोचीन।
Q.54 किस स्थान को 'पेरीप्लस ऑफ दि इरीथ्रियन सी' में 'पोडूके' नाम से सम्बोधित किया गया है?
Ans. अरिकामेडू।
Q.55 मौर्य उत्तरकाल में किसने भारत में हिन्द-यूनानी राज्य की स्थापना की?
Ans. डमेट्रीयस।
Q. 56 निम्नलिखित में से कौन अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अपने पुत्र के हाथों में राजसत्ता सौंपकर बौद्ध भिक्षु हो गये थे:-
1) कडफिसस-II 2) डमेट्रीयस 3) मिनाण्डर 4) कनिष्क।
Ans. मिनाण्डर।
Q.57 कुषाणों का संबन्ध था?
Ans. चीन के यूची जनजाती से।
Q.58 निम्नलिखित में से कौन कनिष्क के बौद्ध होने के लिए उत्तरदायी था?
1)वसुमित्र 2)अश्वघोष 3)नागार्जुन 4)बाणभट्ट
Ans. अश्वघोष।
Q.59 रोमन साम्राज्य के अनुसरण पर किस वंश के शासको ने 'कैसर' (सीजर) की उपाधि ग्रहण की थी?
Ans. कुषाण वंश के शसकों ने।
Q. 60 निम्नलिखित में से किसका निर्माण शुंग काल में हुआ?
1) भरहूत का स्तूप 2) साँची स्तूप की वेदिका (रेलिंग) और तोरणद्वार 3) भाजा स्तूप 4) उपयुक्त सभी।
Ans. उपयुक्त सभी।
Q.61. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक दोनों का उल्लेख किया गया है?
1) गौतमी पुत्र शातकर्णी का नासिक अभिलेख 2)महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
3)अशोक का गिरनार अभिलेख 4)स्कन्दगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख।
Ans. महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख।
Q.62 प्राचीन भारत में निम्न में से किस एक ने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाये?
1) सातवाहन 2) शक 3) कुषाण 4) पार्थियन
Ans. कुषाणों ने।
Q.63 प्राचीन भारत में देश की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 'श्रेणी' संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है:-
1) प्रत्येक श्रेणी राज्य की एक केंद्रिय प्राधिकरण के साथ पंजीकृत होती थी और प्रशासनिक स्तर पर राजा उनका प्रमुख होता था।
2) 'श्रेणी ' ही वेतन, काम करने के नियमों, मानकों और कीमतों को सुनिश्चित करती थी।
3) 'श्रेणी ' का अपने सदस्यों पर न्यायिक अधिकार होता था।
Ans. 2 और 3 सही है।
Q.64 सातवाहन नरेश हल के समकालीन गुणाढ्य ने किस प्राकृत ग्रन्थ की रचना की?
Ans. वृहतकथा।
Q.65 निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कर लिखा गया है?
Ans.1) सूची -I (शासक) एवं सूची-II (उपाधि)
1) अशोक - प्रियदर्शी
2) कनिष्क - देवपुत्र
3) खारवेल - कलिंग-चक्रवर्ती
4) कुमारगुप्त - महेन्द्रादित्य
Ans.2) सूची -I (संवत्सर) एवं सूची-II (किस समय से गणना)
1) विक्रम संवत्सर - 58 ई. पू.
2) शक संवत्सर - 78 ई. पू
3) गुप्त संवत्सर - 320 ई. पू.
4) कलि संवत्सर - 3102 ई. पू.
Ans.3) सूची -I एवं सूची- II
1) इंडो-ग्रीक - हिन्द-यवन
2) शक - सीथियन
3) पार्थव - पह्लव
Ans.4) सूची -I (राज्य) एवं सूची- II (राजधानी)
1) शुंग - विदिशा
2) चेदि - कलिंग
3) सातवाहन - प्रतिष्ठान/पैठन
4) कुषाण - पुरुषपुर/ पेशावर
Blogger Comment
Facebook Comment