प्रतियोगिता दर्पण नवम्बर 2019 करेंट अफेयर्स पार्ट-1/ PD Nov. 2019 Current Affairs part-1



महत्त्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की विस्तृत जानकारी - 
पार्ट-1


मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए यूएन कन्वेंशन  के पक्षों का 14 वां सम्मेलन (CoP- 14)


 (CoP- 14) क्या है


  •  (CoP- 14)  Full form कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (Conference of parties).
  • संयुक्त राष्ट्र समझौते (United Nations Convention to  Combat Desertification - UNCCD) में शामिल 196 देशो का सम्मलेन है  (CoP- 14)  
  • UNCCD की स्थापना 1994 में हुई थी।
  • भारत में UNCCD का यह पहला सम्मलेन था।


 (CoP- 14) सम्मेलन  का उद्देश्य  :-



  • मरुस्थलीकरण  होने से रोकने के उपाय तलाशना।   
  • मृदा की उत्पादकता बनाये रखने के उपाय तलाशना ।
  • सूखे जैसी समस्याओ  से निपटने के उपाय तलाशना। 

 (CoP- 14) सम्मेलन का विवरण :-


  •  इस सम्मलेन की थीम थी (Restore Land, Sustain Fututre ) 
  • मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र समझौते (United Nations Convention to  Combat Desertification - UNCCD) में शामिल 196 देशो का 14 वां सम्मलेन (Conference of parties- CoP-14) ग्रेटर नोयडा में 2-13 September 2019  को  संपन्न हुआ।  
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने 2 सितम्बर 2019  को किया। 
  • 196 देशो के 7000 से अधिक प्रतिनिधियों जिनमे लगभग 100 देशों के  मंत्री भी शामिल थे , उन सभी ने इस सम्मलेन में भाग लिया।  
  • CoP-14 सम्मलेन में  जलवायु परिवर्तन एवं सूखे की समस्या, मरुस्थलीकरण की रोकथाम एवं मृदा की उत्पादकता बनाये रखने,  जैसी समस्याओं से निपटने के लिए उपायों एवं विभिन्न पहलूओं पर परिचर्चा की गई।  
  • इस सम्मलेन के आयोजन के साथ ही  UNCCD के CoP की अध्यक्षता अगले 2 वर्षो अर्थात 2021 तक के लिए भारत के पास आ गई है. 
  •  (United Nations Convention to  Combat Desertification - UNCCD)  के  सम्बंधित पक्षों (Conference of parties) की बैठक 2-2 वर्षों के अंतराल से होती है। 
  • CoP-13 की बैठक चीन में ओर्डोस में सितम्बर 2017  में सम्पन्न हुई थी। इसके बाद चीन के पास इसकी अध्यक्षता आ गई थी।

 CoP-14 सम्मेलन  में विभिन्न पहलुओं पर  विचार - विमर्श के उपरांत  13 सितम्बर को सम्मलेन में स्वीकार किये गए  दिल्ली घोषणा - पत्र  में  जलवायु परिवर्तन (Climate Change) , वनों की शांति (Peace forest Inititative ) एवं पर्यावरणीय सुरक्षा   तथा भारत में 50 लाख हेक्टेयर भूमि जो क्षरण का शिकार हुई है उसके प्रोन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है, ताकि कन्वेंशन के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके, भूक्षरण की भरपाई को 2030 तक प्राप्त करने के सतत विकास  लक्ष्य (Sustainable Devlopment Goal - SDG ) को राष्ट्रीय लक्ष्य बनाने के प्रति प्रतिबद्धता भी इस सम्मेलन में व्यक्त की गई है।  

सैंड एन्ड डस्ट  स्टार्क्स (SDS ), जो CoP के    77 % देशो को  प्रभावित करते है के विरुद्ध नियंत्रण हेतु अंतराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की बात इसमें कही  गई है। "
    Blogger Comment
    Facebook Comment