करेंट अफेयर्स (Question & Answer)
पार्ट - 11
महतत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की विस्तृत जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
प्रश्न 1- अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार ( National Security Advisor-NSA) 2019 में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर - रॉबर्ट ओ ब्रियन (Robert O' Brien )
- रॉबर्ट ओ ब्रियन, अमरीकी विदेशी विभाग में बंधक मामलो ( Hostage affairs) में प्रमुख वार्ताकार रहे है।
- इन्हे सितम्बर 2019 में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार (National Security Advisor-NSA) नियुक्त किया।
प्रश्न 2 - ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में भारत के कितने शहरों को स्थान मिला है।
उत्तर -भारत के दो शहरो को ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में स्थान प्राप्त हुआ है। 1) दिल्ली - 118 वें 2) मुंबई - 119 वें।
- विश्व में रहने के योग्य अच्छे शहरों की रेंकिग - ग्लोबल, लिवेबिलिटी इंडेक्स के आधार पर ब्रिटेन के 'इकॉनमिस्ट ' ग्रुप के इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित की जाती है।
- ईआईयू के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स का आकलन पांच प्रमुख मानदंडों के आधार पर किया जाता है। स्थिरता (Stability), संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment), हेल्थकेयर (Health Care), शिक्षा (Education), एवं इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) इनमे शामिल है।
- ईआईयू की वर्ष 2019 की रेंकिग सितम्बर 2019 में जारी की गई , जिसमे प्रमुख 140 शहरों के लिए ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स आंकलित की गई।
- पूर्व वर्ष में भी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में भारत के दो शहर दिल्ली 112 वें व् मुंबई 117वें स्थान पर था।
- ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स की दृष्टी में विएना को प्रथम स्थान मिला है।
उत्तर - खाल्तमागिन बटुल्गा।
- एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमागिन बटुल्गा (Khaltmaagiin Battulga ) ने 19-23 सितम्बर 2019 को भारत की यात्रा की।
प्रश्न 4- राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सितम्बर 2019 में यूरोप के किन तीन देशो की यात्रा की है।
उत्तर -राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने यूरोप के तीन देश - आइसलैंड , स्विट्जरलैंड व स्लोवेनिया की यात्रा की।
- द्विपक्षीय सबंधो के सिलसिले में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने यूरोप के तीन देश - आइसलैंड , स्विट्जरलैंड व स्लोवेनिया की सपत्नीक यात्रा 9-17 सितम्बर 2019 को की।
- तीन देशो की यात्रा के पहले चरण में 9 सितम्बर को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आइसलैंड की राजधानी रिकजेविक (Reykjavik) पहुंचे, जहां मेजबान राष्ट्रपति गुडनी जोहानेसन (Gudni Johannesson) व् प्रधानमंत्री काट्रिन जाकोब्सडोटिर (Katrin Jakobsdottir) के साथ वार्ता के अतिरिक्त आइसलैंड विश्वविद्यालय में व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
- इससे पूर्व वर्ष 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने आइसलैंड की यात्रा की थी।
- रिकजेविक में मेजबान राष्ट्रपति व् प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं में भूतापीय (geothermal ), ऊर्जा, मत्स्यिकी, पर्यटन एवं सांस्कृति सहयोग पर वार्ता हुई।
- भारत की मदद से आइसलैंड विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ शीघ्र ही संचालित होगा।
2) स्विट्जलैंड
- राष्ट्रपति श्री कोविंद 11 सितम्बर को स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न (Berne) पहुंचे, यहां उनका 5 दिन का कार्यक्रम था।
- मेजबान राष्ट्रपति मॉरेर ने अपनी केबिनेट के सदस्यों के साथ बर्न में राष्ट्रपति श्री कोविंद का औपचारिक स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया।
- द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशो के बिच शिक्षा , नवकरणीय ऊर्जा, रेलवे, वित्तीय सेवाएं , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्यापर, निवेश संवर्द्धन आदि पर वार्ता हुई।
- स्विट्जलैंड के शहर विलेन्यूव (Villeneuve) में महात्मा गाँधी की एक प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति श्री कोविंद ने 14 सितम्बर को किया। महात्मा गाँधी ने इस शहर की यात्रा 1931 में की थी। उनकी 150 वी जयंती के उपलक्ष्य पर यह मूर्ति भारत द्वारा उपहार स्वरूप दी गई।
3) स्लोवेनिया
- 3 देशों की यात्रा के अंतिम चरण में 15 सितम्बर को राष्ट्रपति श्री कोविंद स्लोवेनिया की राजधानी ल्यूब्ल्याना (Ljubljana) पहुंचे।
- यूगोस्लाविया से विघटित होकर 1991 में ही स्लोवेनिया एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
- स्लोवेनिया की किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली ही यात्रा थी।
- ल्युब्ल्याना में मेजबान राष्ट्रपति बोरूत पहौर (Borut Pahor) ने राष्ट्रपति श्री कोविंद का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचरिक स्वागत किया।
- दोनों राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में निवेश, खेल, संस्कृति, नदी संरक्षण (स्वच्छ गंगा मिशन ), विज्ञान और प्रोधोगिकी से सम्बंधित 6 समझौतों / समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर 16 सितंबर को किये गए।
Blogger Comment
Facebook Comment