करेंट अफेयर्स (Question & Answer)
पार्ट - 10
महतत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की विस्तृत जानकारी
सिनेमा, साहित्य, कला एवं संस्कृति आदि के क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के पुरस्कार
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने सिनेमा, साहित्य पारम्परिक कलाओ, समाज सेवा व संस्कृति के क्षेत्रों में वर्ष 2017- 2018 के निम्नलिखित पुरस्कारों की घोषणा 28 सितम्बर 2019 को की जो निम्न प्रकार से है : -
प्रश्न 1 -वर्ष 2018 के लिए महात्मा गाँधी राष्ट्रीय पुरस्कार किसे प्रदान किया गया।
उत्तर - लोकायत (पुणे ).
- यह पुरस्कार गाँधीवादी विचारधारा के अनुरूप कार्य करने वाली संस्था को दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 10 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 2 - वर्ष 2017 के लिए किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - प्रियदर्शन (निर्देशन).
- यह पुरस्कार निर्देशन, अभिनय, पटकथा, लेखन गीत लेखन के लिए बारी-बारी से दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 3 - वर्ष 2018 के लिए किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - वहीदा रहमान (अभिनय).
प्रश्न 4 - वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान से किसे सम्मानित किया गया। उत्तर - नरेश सक्सेना (हिंदी).
- यह पुरस्कार किसी भारतीय भाषा में काव्य रचना हेतु दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 3-3 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 5- वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - गोरटी वेकन्ना (तेलुगू).
उत्तर - गोरटी वेकन्ना (तेलुगू).
प्रश्न 6 - वर्ष 2017 के लिए मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - राजेश जोशी
- यह पुरस्कार हिंदी साहित्य में योगदान के लिए दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 7- वर्ष 2018 के लिए मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - मंजूर अहतेशाम।
प्रश्न 8 - वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - अशोक चक्रधर।
- यह पुरस्कार मंचीय कविता के लिए दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 9 - वर्ष 2017 के लिए शरद जोशी राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - यशवंत व्यास (व्यंगकार)
- यह पुरस्कार रिपोर्ट, डायरी एवं हिंदी में व्यंग लेखन लिए प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 10 - वर्ष 2018 के लिए शरद जोशी राष्ट्रीय सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - रवीश कुमार (एनडी टीवी ).
प्रश्न 11- वर्ष 2017 के लिए इकबाल सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - शमसुर्रहमान फारुकी।
- यह पुरस्कार उर्दू साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
उत्तर - गजनफर अली।
प्रश्न 13 - वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय तुलसी सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - कैलाशचंद्र शर्मा (जयपुर के चित्रकार ).
- यह पुरस्कार लोक एवं परम्परागत जनजातीय व् क्षेत्रीय कलाओं के लिए पुरुष कलाकारों को प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 14 - वर्ष 2018 के लिए राष्ट्रीय तुलसी सम्मान से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर - विक्रम यादव (कलाकार ).
प्रश्न 15 - वर्ष 2017 के लिए देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर -कृष्णा वर्मा (उज्जैन).
- यह पुरस्कार लोक एवं परम्परागत जनजातीय व् क्षेत्रीय कलाओं के लिए महिला कलाकारों को प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत रु. 2-2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 16 - वर्ष 2018 के लिए देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया।
उत्तर -शांतिदेवी झा (बिहार ).
Blogger Comment
Facebook Comment