Lucent Ancient history (Vardhan vansh) Question/Answer in hindi

 



Ancient history Lucent in hindi/ Lucent Ancient history (Gupt utterkal/ Vardhan vansh) Q&A in hindi / Lucent prachin bhart guptutterkal Q&A in Hindi.


गुप्त उत्तर काल/ वर्धन वंश  (647 ई. तक)


Q.1  थानेश्वर में वर्धन वंश / पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की ?

Ans. पुष्यभूति वर्धन  ने ।


Q.2  कदम्ब राज्य की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी , उसने अपनी राजधानी किसे बनाया था?

Ans.  वैजयंती या वनवासी को।


Q.3  वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान् विद्वान् और लेखक था? 

Ans.  हर्षवर्धन।


Q.4  'हर्षचरित ' किसके द्वारा लिखी गई थी?

Ans. बाणभट्ट द्वारा लिखी गई थी।


Q.5 हर्षवर्धन के समय कौनसा चीनी तीर्थयात्री भारत आया था ?

Ans. ह्वेनत्सांग।


Q.6  चालुक्य राजा पुलकेशिन II को किसने पराजित किया था?

Ans. नरसिंहवर्मन-I.

Q.7  किस व्यक्ति को 'द्वितीय अशोक ' कहा जाता है?

Ans.  हर्षवर्धन  को ।


Q.8  बाणभट्ट किस सम्राट के राजदरबारी कवि थे? 

Ans. हर्षवर्धन के राजदरबारी थे।


Q.9  हर्ष एवं पुलकेशिन II के  मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहाँ से मिलती है?

Ans.  ऐहोल अभिलेख।


Q.10 'प्रतापशील', 'हुण हरिण केसरी', 'महाराजाधिराज' नामक  उपाधियाँ किसके पास थी? 

Ans.  प्रभाकरवर्द्धन ।


Q.11  सम्राट हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से  कहाँ  स्थानांतरित की थी?

Ans.  कन्नौज ।


Q.12  'सकलोत्तरापथनाथ' किसे कहा गया है?

Ans.   हर्षवर्द्धन को।


Q.14  ह्वेनसांग ने किसे 'शीलादित्य'  कहा  है?

Ans.  हर्षवर्द्धन को।


Q.15  गुप्त वंश के हास  के पश्चात  उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया?

Ans.  हर्षवर्द्ध ने।


Q.16  बंगाल का कौन सा शासक हर्षवर्धन  का समकालीन था? 

Ans.  शशांक।


Q.17  चालुक्य  शासक पुलकेशिन II ने किस नदी के किनारे हर्षवर्धन को परास्त किया था?

Ans.  नर्मदा नदी के किनारे।


Q.18  हर्ष के शासनकाल में  उत्तर  भारत का सबसे  महत्तवपूर्ण  शहर कौनसा था?

Ans.   कन्नौज। 


Q.19  हर्षवर्धन की जीवनी  किसने लिखी?

Ans.   बाणभट्ट ने। 


Q.20  हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करते थे? 

Ans.  प्रयाग में।


Q.21 वर्धन वंश की राजधानी  थानेश्वर किस प्रदेश में स्थित है?

Ans.  हरियाणा में स्थित है।


Q.22  हर्षवर्धन की बहन राज्यश्री का विवाह किसके साथ हुआ था? 

Ans.  मौखरि नरेश ग्रहवर्मा से।


Q.23  हर्षवर्धन के अग्रज राज्यवर्धन II की हत्या किसने की थी? 

Ans.  गौड़ नरेश शंशाक ने।


Q.24  हर्षवर्धन ने 606 ई. में हर्ष  संवत् की स्थापना किस उपलक्ष्य में की थी? 

Ans.  अपने राज्यारोहण के उपलक्ष्य में।


Q.25  कौन वर्धन वंश की राजधानी थानेश्वर से कन्नौज ले गया?

Ans.  हर्षवर्धन।


Q.26  कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है? 

Ans.  उत्तरप्रदेश में।


Q.27   ह्वेनसांग की भारत  में यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर कौनसा था? 

Ans.  मथुरा।

Q.28  कवि बानभट्ट कहाँ का निवासी था? 

Ans.   थानेश्वर का। 


Q.29  'नागानन्द' का रचनाकार कौन था?

Ans.   हर्षवर्धन।


Q.30  सम्राट हर्षवर्धन ने दो महान धार्मिक सम्मेलनों का आयोजन कहाँ  किया था?

Ans.  कन्नौज एवं प्रयाग में।


Q.31  'नागानन्द ','रत्नावली' एवं  'प्रियदर्शिका ' नाटकों के नाटककार कौन थे?

Ans.  हर्षवर्धन।


Q.32  गुर्जरों को किस शासक ने पराजित किया था? 

Ans.  हर्षवर्धन ने।


Q.33  आज भी भारत में ह्वेनसांग को याद  करने का मुख्य कारण क्या है?

Ans.  'सी-यु-की' की रचना?


Q.34  हर्षवर्ध के  विजयी  जीवन में एकमात्र पराजय  देने वाला पुलकेशिन  II  कहाँ का शासक था? 

Ans.  वातापी/बादामी का शासक था।


Q.35  हर्षवर्धन ने अपनी पुत्री का विवाह वल्लभी नरेश से किया था, जो की उसकी एक बड़ी कुटनीतिक उपलब्धि थी। वल्लभी नरेश का नाम क्या था?

Ans. ध्रुवसेन-II ।


Q.36  641 ई. में किसने चीन के राजा  ताई-त्सुग के पास एक राजदूत भेजा था? 

Ans.  हर्षवर्धन ने।


Q.37  हर्षवर्धन के भारतीय मिशन के जवाब में चीनी सम्राट ताई-त्सुग ने तीन चीनी मिशन हर्षवर्धन के दरबार में भेजे, जिसमें  से एक मिशन हर्षवर्धन के  मरणोंपरान्त पहुंचा। अंतिम मिशन में शामिल उस चीनी राजदूत का क्या नाम था , जिसने हर्षवर्धन की मृत्यु के तुरन्त बाद जो घटनाक्रम घटित हुआ उसका विस्तार से वर्णन किया है। 

Ans.  वांग-ह्वेन-त्से।


Q.38  किस  चीनी  यात्रि को 'वर्तमान शाक्य मुनि'  एवं 'यात्रियों के राजकुमार' कहा जाता है?

Ans.   हवेनत्सांग ।


Q.39  हवेनत्सांग  में लगभग कितने साल रहा?

Ans.  14 साल रहा।


Q.40  हवेनत्सांग के सम्मानार्थ  एवं महायान धर्म  के  प्रचारार्थ हर्षवर्धन  ने कहाँ महासभा का आयोजन 643 ई.  में करवाया?

Ans.  कन्नौज।


Q.41  कुंभ मेला को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

Ans.  हर्षवर्धन को।


Q.42  नर्मदा नदी पर सम्राट हर्ष के दक्षिणावर्ती अग्रगमन को किसने रोका था?

Ans.  पुलकेशिन II ने।


Q.43  निम्नलिखित में से किसने नालन्दा विश्वविधयालय को 100 ग्रामों की आय दानस्वरूप दिए?

1) चन्द्रगुप्त मौर्य 2) चन्द्रगुप्त-I 3) चन्द्रगुप्त-II 4) हर्षवर्धन।

Ans. हर्षवर्धन।


Q.44  निम्नलिखित में से कौन हर्षवर्धन के दरबार से संबद्ध नहीं था?

1) बाणभट्ट 2) कालिदास 3)भतृहरि 4)मयूर

Ans.  कालीदास।


Q.45  किसका कथन है - 'भारत के लोग गर्म मिजाज के है, उन्हें जल्दी गुस्सा  आता है  परन्तु ईमानदार होते है। भारतीय स्वच्छता प्रेमी है '?

Ans.  ह्वेनत्सांग ने।

Q.46  'अग्रहार' का  अर्थ था-

Ans.   ब्राह्मणों को दिया जाने  वाला  कर मुक्त भूमि अनुदान।


Q.47   घटी यंत्र/ तुला यन्त्र का प्रयोग होता था -

Ans.   खेत की सिंचाई के लिए।


Q.48  दक्षिण भारत के सन्दर्भ में एरीपत्ती का अर्थ क्या था?

Ans.   जलाशय की भूमि।


Q.49  हर्ष के काल में भू-राजस्व की सीमा क्या थी?

Ans.  1/6 से 1/10


Q.50 मौखरि शासकों की राजधानी क्या थी?

Ans.  कन्नौज।


Q.51 निम्नलिखित सूचियां सुमेलित कर लिखी गयी है।

Ans.1)  सूची-I (राज्य) - सूची-II (राजधानी)

1. वर्धन     -    थानेश्वर

2. मौखरि   -    कन्नौज

3. वाकाटक -   पुरिका

4. मैत्रक      -    वल्लभी


Ans.2)  सूची-I(राजवंश)- सूची-II(संस्थापक)

1. वर्धन     -    पुष्यभूति

2. मौखरि   -    ईशान वर्मा 

3. वाकाटक -   विंध्यशक्ति

4. मैंत्रक      -    भटार्क


Ans.3)  सूची-I(रचना)- सूची-II(रचनाकार)

1.  हर्षचरित, कादंबरी  -   बाणभट्ट

2.  नीतिशतक, श्रृंगारशतक, भक्तिशतक - भतृहरि।

3.  सूर्यशत   -   मयूर

4.  प्रियदर्शिका, रत्नावली, नागानन्द - हर्षवर्धन















SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment