विश्व के प्रमुख पर्वत-शिखर | vishva ke pramukh parvat


vishva ka sabse uncha parvat shikhar|
vishva ke pramukh parvat shikhar



विश्व के प्रमुख पर्वत-शिखर 




No. पर्वत-शिखर देश ऊंचाई (mtr.)
1. एवरेस्ट | 

everest

नेपाल
 8,850

2. के-2(गाडविन आस्टिन) भारत
 8,611

3. कांचनजंगा नेपाल-भारत
 8,598

4. लहात्से 1 नेपाल
 8,501

5. मकालू 1 नेपाल-चीन
 8,481

6. धौलागिरी नेपाल
 8,172

7. अन्नपूर्णाा नेपाल
 8,078

8. ग्रेशरब्रम पाकिस्तान
 8,068

9. गोसांईथान चीन
 8,018

10. नंदादेवी भारत
 7,817

11. राकापोशी पाकिस्तान
 7,788

12. कामेट भारत-चीन
 7,756

13. नाम्वावर्वा चीन
 7,756

14. गुर्लमान्धाता चीन
 7,728

15. तिरिचमीर पाकिस्तान
 7,728



विश्व के प्रमुख पठार के नाम|vishva ke Pramukh pathar ke naam


विश्व के प्रमुख पठार

Under Rs. 400/-

1. ग्रिनलैंड का पठार : अंध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किमी क्षेत्र में हिम से ढंका विशाल पठार है । इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है। 
2. कोलंबिया का पठार :यह पठार संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ओरगन, वाशिंगटन और इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किमी. के क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।
3. मैक्सिको का पठार: यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत- श्रेणियों के मध्य स्थित है।
4. तिब्बत का पठार :  यह हिमालय के उत्तर और  क्यूनलुन  पर्वत के दक्षिण में 4,000 से 5,000 मीटर तक की ऊंचाई पर स्थित है।
5. मंगोलिया का पठार:  यह चीन के उत्तरी मध्य में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है। 
6. ब्राजील का पठार : दक्षिण अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में त्रिभुजाकार  रूप में यह पठार स्थित है। 
7. बोलीविया का पठार : यह पठार 800 किमी.  लंबा और 128 किमी. चौड़ा तथा इसकी औसत ऊंचाई 3,110 मीटर  है। यह बोलिविया के एंडीज पर्वतमाला क्षेत्र विस्तृत रूप में फैला हुआ है। 
8. अलास्का का पठार: इस पठार का निर्माण यूकन ओर उसकी सहायक  नदियों द्वारा हुआ है। इसलिए इसे यूकन का पठार भी कहते है। कनाडा की ओर इस पठार की ऊंचाई लगभग 900 Mtr. है। 
9. ग्रेट बेसिन का पठार: यह कोलंबिया पठार के  दक्षिण में  कोलोरेडो और कोलंबिया नदियों के मध्य 5,25,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है। 
10. कोलोरेडो का पठार : यह ग्रेट बेसिन के दक्षिण में स्थित है। तथा इसका विस्तार यूटाह और एरीजोना राज्यों में पाया जाता है। 
11. दक्कन का पठार: दक्कन का पठार  दक्षिण भारत में स्थित है। इस पठार को तीनों ओर से पर्वत श्रेणियों ने घेर रखा है। इसके पूर्व में पूर्वी घाट , पश्चिम में पश्चिमी  घाट तथा उत्तर में विंध्याचल एवं सतपुड़ा की श्रेणियां स्थित है। 
12. ईरान का पठार: इसे एशिया माइनर का पठार  या ईरान का मध्यवर्ती पठार भी कहते है। इसकी औसत ऊंचाई 900 - 1500 मीटर के मध्य है। 
13. अरब का पठार: यह पठार दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित हैै इसके पूर्व में फारस  की  खाड़ी, पश्चिम  में लाल सागर, उत्तर पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है।   

14. अनातोलिया का पठार : यह टर्की के एंटीक एवं टारस श्रेणियों के मध्य स्थित है।  इसे टर्की का पठार भी कहते है। इसकी औसत ऊंचाई 800मीटर है।
15. अबीसीनिया का पठार: यह पठार पूर्वी अफ्रीका के इथियोपिया एवं सोमालिया के क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है
16. मेडागास्कर का पठार : मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व  हिंद महासागर में स्थित है। इस द्वीप के मध्यवर्ती भाग पठारी है। जिसे मेडागास्कर या मालागासी का पठार कहा जाता है।
17. आस्ट्रेलिया का पठार: आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में आस्ट्रेलिया का पठार  स्थित है। इसकी ऊंचाई 180 से  600 मीटर के मध्य है। इस पठार का दक्षिणी भाग मरुस्थलीय हैं।
18. चियापास का पठार: यह दक्षिणी मैक्सिको में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तबास्को, दक्षिणी पश्चिम में तेहुआ-न्टेपेक की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओकस्का और बैराक्रुज स्थित है।
19. मेसेटा का पठार: स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार स्थित है। इस पठार की ऊंचाई 610 मीटर है।
20. इंडो-चीन का पठार: यह दक्षिणी एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप पर स्थित है। इस भाग पर सालविन, सिकांग, मिकांग, मीनाम आदि नादिया प्रवाहित होती है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment