solar system
इस post में सौरमण्डल से संबंधित जानकारी दी जा रही है जैसे सौरमण्डल किसे कहते है। सूर्य और उसके चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रहों की क्या क्या विशेषताए है। पार्थिव या आंतरिक ग्रह एवं बृहस्पतीय या बाह्य ग्रह किसे कहते है। उनके आकार ,क्रम क्या है। सूपर मून, ब्लू मून क्या है।
Saur mandal or 9 grah |
Geography notes for competitive exam -Saur mandal | What is the meaning of saur manda
सौरमण्डल क्या है|सौरमण्डल किसे कहते है:-
सौरमण्डल अर्थात सूर्य का मण्डल. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहो, धूमकेतुओं, क्षुद्रग्रह, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौर मण्डल(Solar system) कहते है। सौरमण्डल में सूर्य का प्रभुत्व है, 'क्योंकि सौरमण्डल निकाय के द्रव्य का लगभग 99.999 द्रव्य सूर्य में निहित है।' एवं सौरमण्डल के समस्त ऊर्जा का स्त्रोत भी सूर्य ही है।
हमारी आकाशगंगा या दुग्धमेघला (milkyway) का एक बड़ा केंद्र होता है उससे कई वक्र भुजाये निकलती है। आकाशगंगा की इन्ही भुजाओं में से एक भुजा ओरायन सिग्नस भुजा में सौर मण्डल स्थित है'।
सौरमण्डल और नौ ग्रहो की विस्तृत जानकारी|saur mandal or 9 grah:-
सूर्य(Sun):-
₁H² + ₁H³ → ₂He⁴ + ₀n¹+ MeV
सौरमण्डल में पाये जाने वाले पिंड|saur mandal ke grah | 9 planet :-
1) परम्परागत ग्रह 2) बौने ग्रह 3) लघु सौरमण्डलिय पिंड।
1)परम्परागत ग्रह:- इसमे 8 ग्रह आते है। बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण ।
2) बौने ग्रह:- प्लूटों, चेरॉन, सेरस, 2003 यूबी 313.
3) लघु सौरमण्डलीय पिंड:- धूमकेतु, उपग्रह एवं अन्य छोटे खगोलीय पिंड इसमे शामिल किये गए।
अब सबसे पहले हम ग्रहों की बात करे तो ग्रह क्या है:-
ग्रह किसे कहते है|grah kise kahate hai| ग्रह से संबंधित विवरण :-
planet -
ग्रह वह खगोलीय पिंड होते है जो की:-
ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया गया है:- 1) पार्थिव या आंतरिक ग्रह 2) बृहस्पतिय या बाह्य ग्रह।
What is the name of 8 grah|8 ग्रहो के नाम:-
1) पार्थिव या आंतरिक ग्रह (Terrestrial or Inner planet):- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल को पार्थिव ग्रह कहा जाता है। क्योंकी ये ग्रह पृथ्वी के सदृश्य है।2) बृहस्पतिय या बाह्य ग्रह (jovean or outer planet):- बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण कप बृहस्पतिय ग्रह कहा जाता है।
- आकार (size) के अनुसार ग्रहों को घटते क्रम में देखे तो इनका क्रम इस प्रकार होगा:- बृहस्पति (Jupiter), शनि(Saturn), अरुण(Uranus), वरुण(Neptune), पृथ्वी(Earth), शुक्र (Venus), मंगल (Mars) एवं बुध (Mercury) है। अर्थात इन ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति(Jupiter), है और सबसे छोटा ग्रह बुध (Mercury) है।
- घनत्व के अनुसार ग्रहों का क्रम बढ़ते क्रम में इस प्रकार होगा:- शनि (Saturn), अरुण (Uranus), बृहस्पति (Jupiter), वरुण (Neptune), मंगल (Mars), शुक्र (Venus)।
- शुक्र एवं अरुण ग्रह को छोड़कर अन्य सभी ग्रहो का घूर्णन एवं परिक्रमण की दीशा एक ही है।
बुध (Mercury)|saur mandal ka sabse chchota grah :-
- 'बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है। ये ग्रह सूर्य के निकलने के दो घण्टे पहले दिखाई देता है'।
- बुध ग्रह की सूर्य से दूरी 46,000,000 से लेकर 70,000,000 किमी. तक की है।
- यह सभी ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है।
- बुध ग्रह सौरमण्डल के बड़े उपग्रह जैसे ग्यानीमिड (जो की बृहस्पिति ग्रह का उपग्रह है) एवं टाइटन (जो शनि ग्रह का उपग्रह है) से भी आकार में छोटा है, परन्तु इन उपग्रहों से भारी है।
![]() |
बुध (Mercury) |
- बुध ग्रह का अपना कोई उपग्रह नहीं है।
- इसका सबसे विशेष गुण है इसमे चुम्बकीय क्षेत्र (Magnetic Field) का होना।
- बुध ग्रह द्वारा सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी कर ली जाती है। इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है।अर्थात बुध ग्रह सौरमण्डल का सर्वाधिक कक्षीय गति वाला ग्रह है।
- 'बुध ग्रह पर दिन अत्यधिक गर्म एवं रातें बर्फीली अर्थात अत्यधिक ठण्डी होती है। इसका तापांतर सभी ग्रहों में सबसे अधिक (611℃) है। इस ग्रह पर रात का तापमान -184℃, एवं दिन का तापमान 427℃ तक रहता है'।
- 'बुध ग्रह की कक्षा पृथ्वी की कक्षा के भीतर स्थित है, इसलिए यह पृथ्वी के आसमान में सुबह या शाम को दिखाई दे सकता है'। परन्तु आधी रात में दिखाई नहीं देता है।
- सौरमण्डल के चार स्थलीय ग्रह है जिनमे से एक बुध ग्रह भी है, और यह पृथ्वी के समान ही एक चट्टानी पिंड है।
- 'यह 70% धातु एवं 30% सिलिकेट पदार्थ का बना है'।
- बुध ग्रह पर अभी तक दो अंतरिक्षयान जा चुके है। 1) मैरीनर 10 एवं 2) मैसेंजर।
- 1) मैरीनर 10 अंतरिक्षयान :- ये 1974 तथा 1975 के बीच तीन बार बुध ग्रह की यात्रा कर चुका है।
- 2) मैसेंजर अंतरिक्षयान :- 2004 में नासा द्वारा इसे प्रक्षेपित किया गया था। मैसेंजर ने 2011 में बुध ग्रह की परिक्रमा की थी।
शुक्र (Venus)|saur mandal ka sabse garam grah:-
- शुक्र ग्रह पृथ्वी का नजदीकी ग्रह है। यह सूर्य से दूसरा ग्रह है।
- सौरमण्डल के चार स्थलीय ग्रह है जिनमे से एक शुक्र ग्रह भी है, और यह पृथ्वी के समान ही एक चट्टानी पिंड है।
- शुक्र ग्रह को पृथ्वी की भगिनी ग्रह कहते है। क्योंकि यह घनत्व, आकर एवं व्यास में पृथ्वी के समान है।
- शुक्र ग्रह सबसे चमकीला ग्रह है।
- शुक्र ग्रह का औसत सतही ताप 735k (462℃ 863°F) है, अतः शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे गर्म या तप्त ग्रह है।
![]() |
शुक्र(Venus) |
- शुक्र ग्रह की सतह पर वायुमण्डलीय दबाब पृथ्वी की तुलना में 92 गुना है।
- शुक्र ग्रह का वायुमण्डल अत्यंत घना है और यह मुख्य रूप से कार्बनडाइऑक्साइड एवं नाइट्रोजन की एक छोटी मात्रा से मिलकर बना है।
- इसका कोई उपग्रह नहीं है।
- शुक्र ग्रह को "साँझ का तारा" या "भोर का तारा" कहा जाता है। क्योंकि यह शाम में पश्चिम दिशा में एवं सुबह में पूरब दिशा में आकाश में दिखाई पड़ता है।
- यह अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणावर्त (clockwise) चक्रण करता है।
- शुक्र ग्रह 10,80,00,000 किमी. 670,00,000 मील की औसत दूरी पर सूर्य की परिक्रमा करता है।
- शुक्र ग्रह हर 224.65 दिन में एक चक्कर पूरा करता है।
पृथ्वी (earth) :-
- पृथ्वी सौरमण्डल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसमे जीवन है।
- पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह है।
- यह आकर में पाँचवा सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।
- पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12,756 किमी और ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी है।
- पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।
- और यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 किमी. प्रतिघण्टा की चाल से 23 घण्टे 56 मिनट और 4 सेकण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है। (अर्थात पृथ्वी को एक चक्कर पूरा करने में (लगभग 24 घण्टे)का समय लगता है)। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते है। इसी गति से दिन और रात होते है।
- पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 365 दिन 5 घण्टे 48 मिनट और 46 सेकण्ड का समय लगता है। अर्थात (लगभग 365 दिन 6 घण्टे का समय)। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के इस परिक्रमा को पृथ्वी की वार्षिक गति अथवा परिक्रमण कहते है। एवं पृथ्वी द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता।
- प्रत्येक सौर वर्ष, कैलेंडर वर्ष से लगभग 6 घण्टा बढ़ जाता है। जिसे हर चौथे वर्ष में लीप वर्ष बनाकर समायोजित किया जाता है। लीप वर्ष 366 दिन का होता है। जिसके कारण फरवरी माह में 28 के स्थान पर 29 दिन होते है।
- पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन इसकी अपने अक्ष पर 23½° झुकी होने के कारण तथा सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति में परिवर्तन अर्थात वार्षिक गति के कारण होती है। इसी वार्षिक गति के कारण रात-दिन छोटे-बड़े होते है।
- पृथ्वी और शुक्र ग्रह को भगिनी ग्रह कहा जाता है क्योंकि आकार एवं बनावट की दृष्टी से पृथ्वी शुक्र के समान है।
- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी पर पानी की उपस्थिति है।
- इसका अक्ष इसकी कक्षा के सापेक्ष 66.5° का कोण बनाता है।
- सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है। जो अल्फा सेंचुरी समूह का एक तारा है। यह पृथ्वी से 4.22 प्रकाशवर्ष दूर है।
- साइरस या डॉग स्टार पृथ्वी से 9 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। एवं सूर्य से दोगुने द्रव्यमान वाला तारा है।यह रात्रि में दिखाई पड़ने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा है।
चन्द्रमा (Moon):-
- चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।
- चन्द्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान सेलेनोलॉजी कहलाता है।
- चन्द्रमा एवं पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी 3,84,365 किमी. है।
- चन्द्रमा पर धूल के मैदान होते है जिन्हें शांति सागर कहते है। यह चन्द्रमा का पिछला भाग है जो अंधकारमय होता है।
- चन्द्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहते है।
- चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित लीबनिट्ज पर्वत 【35000 फुट(10,668मी.)】चन्द्रमा का उच्चतम पर्वत है।
- चन्द्रमा, पृथ्वी की एक परिक्रमा लगभग 27 दिन 8 घण्टे में पूरी करता है। और इतने समय में ही अर्थात 27 दिन 8 घण्टे में ही अपने अक्ष पर एक घूर्णन करता है। इसलिए चन्द्रमा का सदैव एक ही भाग दिखाई देता है। चन्द्रमा का केवल 57% भाग ही देख सकते है।
- चन्द्रमा का अक्ष तल पृथ्वी के अक्ष के साथ 58.48° का कोण बनाता है। चन्द्रमा, पृथ्वी के अक्ष के लगभग समानान्तर है। इसका परिक्रमण पथ भी दीर्घ वृत्ताकार है।
- चन्द्रमा का व्यास 3,480 किमी. तथा द्रव्यमान, पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग ⅟₈₁ है।
- चन्द्रमा द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा करने की अवधि 29.53 दिन (29 दिन, 12 घण्टे, 44 मिनट और 2.8 सेकेण्ड) होती है। इस समय को एक चन्द्रमास या साइनोडिक मास कहते है।
- नक्षत्र समय के दृष्टिकोण से चन्द्रमा लगभग 27½ दिन में पुनः उसी स्थिति में होता है। 27½ दिन (27 दिन, 7 घण्टे, 43 मिनट और 11.6 सेकेण्ड ) की यह अवधि एक नक्षत्र मास कहलाती है।
सुपर मून क्या है :-
- सुपर मून - जब चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, तो उस स्थिति को सुपर मून कहते है। इसे पेरिजी फुल मून भी कहते है। इसमे चाँद 14% ज्यादा बड़ा तथा 30% अधिक चमकीला दिखाई पड़ता है।
ब्लू मून क्या है:-
- ब्लू मून- जब एक कैलेंडर माह में दो पूर्णिमाये हो (अर्थात एक माह में दो पूर्णिमाएं पड़ जाये), तो दूसरी पूर्णिमा का चाँद ब्लू मून कहलाता है। ब्लू मून का मुख्य कारण दो पूर्णिमाओं के बीच का अंतराल 31 दिनों से कम होना है। ऐसा 2 या 3 वर्ष में होता है।
- अगर किसी वर्ष विशेष में दो या अधिक माह ब्लू मून के होते है,(अर्थात एक ही वर्ष में दो या दो से अधिक माह ऐसे हो जब एक माह में दो पूर्णिमाएं पड़ जाये) तो उस वर्ष को "मून ईयर" कहा जाता है। वर्ष 2018 ब्लू मून ईयर था।
- ज्वार उठने के लिए अपेक्षित सौर एवं चन्द्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 है।
- अपोलो(Apolo) के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाये गए चट्टानों से यह पता चलता है की चन्द्रमा भी उतना ही पुराना है, जितना पृथ्वी (460 करोड़ वर्ष)। इन चट्टानों में टाइटेनियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।
बृहस्पति ग्रह (Jupiter)| Saur mandal ka sabse bada grah :-
- बृहस्पति (Jupiter) ग्रह यह सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे बाहय् ग्रह कहा जाता है।
- बृहस्पति ग्रह अपनी धूरी पर चक्कर लगाने में 10 घण्टे (सबसे कम समय) का समय लेता है।
- बृहस्पति ग्रह द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में 12 वर्ष लगते है।
- ग्यानीमिड बृहस्पति ग्रह का उपग्रह है। यह उपग्रह सभी उपग्रहों में सबसे बड़ा है। इसका रंग पिला है।
![]() |
Jupiter and gyanemid |
मंगल (Mars) | mars planet | lal grah kise kahate hai :-
- मंगल ग्रह को लाल ग्रह ( Red Planet ) कहा जाता है। इसका लाल रंग आयरन ऑक्साइड के कारण होता है।
Mars |
- मंगल ग्रह पर पृथ्वी के सामान दो ध्रुव है। एवं इसका कक्षातली 25° के कोण पर झुका हुआ है। इसी कारण यहाँ पृथ्वी के समान ऋतु परिवर्तन होता है।
- मंगल ग्रह पर दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान ही है।
- और यह अपनी धूरी पर एक बार पूरा चक्कर लगाने में 24 घण्टे का समय लेता है।
- मंगल ग्रह के 2 उपग्रह है। 1) फोबोस (phobos) 2) डीमोस (Deimos)
- मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में 687 दिन लगते है।
- मंगल ग्रह पर सौरमण्डल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी "ओलिपस मेसी" स्थित है।
- 'मंगल ग्रह पर ही सौरमण्डल का सबसे ऊँचा पर्वत "निक्स ओलम्पिया" (Nix Olympia) जो माउन्ट एवरेस्ट से तीन गुना अधिक ऊँचा है, स्थित है।'
- मंगल ग्रह एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर पृथ्वी के अलावा जीवन की संभावना व्यक्त की गई है। क्योंकि मार्स ओडेसी नामक एक कृतिम उपग्रह के द्वारा मंगल ग्रह पर बर्फ और हिमशीतित जल की उपस्थिति की सूचना मिली है।
- NASA (6 अगस्त 2012) का मार्स क्यूरियोसिटी रोवर नामक अंतरिक्षयान मंगल ग्रह पर गेल क्रेटर नामक स्थान में पहुंचा। इसके द्वारा ही मंगल ग्रह पर जीवन की संभवनाओं तथा उसके वातावरण का अध्ययन किया जा रहा है।
शनि ग्रह(Saturn)|Shani grah me kitne valay paye jate hai:-
- शनि ग्रह आकर में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। (पहला सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।)
- शनि ग्रह की सबसे बड़ी विशेषता है की इसके तल के चारों ओर वलय (एक मोटी प्रकाश वाली कुंडली होती है) पाया जाता है। इन वलयों की संख्या 7 है। यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई देता है।
शनि ग्रह /Saturn |
- शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह "टाइटन" है। टाइटन सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। (पहला सबसे बड़ा उपग्रह ग्यानमीड (बृहस्पति ग्रह) है।)
- टाइटन उपग्रह आकार में बुध ग्रह के बराबर है।
- 1665 में डेनमार्क के खगोलशास्त्री क्रिश्चियन हाइजोन ने टाइटन उपग्रह की खोज की थी।
- टाइटन एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका पृथ्वी जैसा स्वंय का सघन वायुमण्डल है।
- "फोबे" यह भी शनि ग्रह का उपग्रह है।
- "फोबे" उपग्रह, शनि ग्रह की कक्षा में घूमने की विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है।
- 'शनि ग्रह का घनत्व सभी ग्रहों एवं जल से भी कम है। अर्थात जल में रखने पर यह तैरने लगेगा'।
अरुण (Uranus)|Leta hua grah:-
- यूरेनस आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। (पहला बृहस्पति, दूसरा शनि)
- यूरेनस ग्रह का तापमान -215 ℃ है।
- यूरेनस के चारों ओर नौ वलय होते है। जिनमे से पाँच वलय 1) अल्फा 2) बीटा 3) गामा 4) डेल्टा 5) इप्सिलान है।7
- यूरेनस ग्रह की खोज 1781 ई० में विलियम हर्शेल द्वारा की गयी थी।
अरुण/Uranus |
- यूरेनस अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है अर्थात यह दक्षिणावर्त घूमता है। जबकि अन्य ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूमते है अर्थात वामावर्त घूमते है।
- यूरेनस पर सूर्योदय पश्चिम की ओर एवं सूर्यास्त पूर्व की और होता है।
- यूरेनस के सभी उपग्रह भी पृथ्वी की विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते है।
- यूरेनस का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटेनिया(Titania) है।
- अरुण (यूरेनस) को लेटा हुआ ग्रह भी कहते है, क्योकि यह अपनी धूरी पर सूर्य की और इतना झुका हुआ है की लेटा हुआ सा प्रतीत होता है।
वरुण (Neptune)|Saur mandal ka 8va grah :-
- वरुण (Neptune) सूर्य से आठवां ग्रह है
- वरुण (Neptune) की खोज 1846 ई० में जर्मन के खगोलज्ञ "जहॉन गले" ने की है।
वरुण/Neptune |
- नई खगोलीय खोज के अनुसार Neptune सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है। वरुण एंव सूर्य के बीच की दूरी 4.50 अरब किमी है. अर्थात `यह पृथ्वी के मुकाबले सूर्य से लगभग 30 गुना अधिक दूर स्थित है।
- वरुण ग्रह को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 164.79 वर्ष लगते है।
- 'यह हरे रंग का ग्रह है। इस ग्रह के चारों ओर अति शीतल मीथेन का बादल छाया हुआ है'।
- नेप्च्यून के उपग्रह में ट्रिटॉन (Triton) सबसे प्रमुख है.
FAQ:-
Q.1. ग्रह किसे कहते है।
Ans. ग्रह वह खगोलीय पिंड होते है जो निम्न शर्तों को पूर्ण करते है :-
Q.2 ग्रहों के नाम क्रम से बताये।
Ans. बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण ।Q.3 आकर के अनुसार ग्रहो का क्रम ।
Ans. आकार (size) के अनुसार ग्रहों का घटता क्रम होगा:- बृहस्पति (Jupiter), शनि(Saturn), अरुण(Uranus), वरुण(Neptune), पृथ्वी(Earth), शुक्र (Venus), मंगल (Mars) एवं बुध (Mercury) है।
Q.4 सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है| सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है।
Ans. बृहस्पति(Jupiter).Q.5 सूर्य से तीसरे क्रम के ग्रह का नाम है।
Ans. पृथ्वी(Earth).Q.6 ग्रह कितने है| सौर मंडल के ग्रहों के नाम और चित्र|9 ग्रहों के नाम।
Q.7 सूर्य से ग्रहों का क्रम| सौरमंडल के ग्रहों को सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
Ans. सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम इस प्रकार है:- बुध(Mercury), शुक्र(Venus) , पृथ्वी(Earth) , मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) , शनि (Saturn) , अरुण (Uranus) एवं वरुण (Neptune).
Blogger Comment
Facebook Comment