Namaste Trump/ नमस्ते ट्रम्प



नमस्ते ट्रम्प




प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकारते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ   24 और 25 फरवरी 2020 को दो दिवसीय दौरे पर  भारत आये। इस दौरे में उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रम्प एवं दामाद जैरेड कुशनर भी थे। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने प्रधानमंत्री मोदी स्वयं गए थे। राष्ट्रपति ट्रम्प के सम्मान में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम का भव्य आयोजन अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में किया गया था ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिवसीय भारत यात्रा के महत्तवपूर्ण बिंदु :-


1) गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर  भव्य स्वागत :-

  • सोमवार  24 Feb. 2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड  जे. ट्रम्प प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, उनकी बेटी एवं दामाद के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे, जहां   उनकी अगवानी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की। 
  • एयरपोर्ट पर ही सेना के तीनो विंग ने  उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 
  • एअरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति ट्रम्प के स्वागत में गुजरात के लोक कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी का भव्य स्वागत किया गया। 

2) राष्ट्रपति साबरमती आश्रम पहुंचे:-

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एयरपोर्ट से सीधे अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे।
  • एयरपोर्ट से  साबरमती आश्रम  एवं मोटेरा स्टेडियम नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में पहुंचने के  बीच 22 किमी. का रोड शो भी किया, जिसमे सड़क के दोनों और खड़े पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित  गुजरात के कलाकारों ने भारत आये विदेशी मेहमान का स्वागत ढ़ोल, ड्रम, दुदुंभी बजाकर एवं नृत्य कर किया। सड़क के दोनों और कई जगह पर स्टेज भी बनाये गए थे जहां विभन्न परिधानों में कलाकार भिन्न भिन्न शैली के नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे साथ ही स्कूल के बच्चे, और लोग विदेशी मेहमान का स्वागत करने एवं उनकी एक झलक पाने के लिए अत्यधिक उत्साही थे। 
  • साबरमती आश्रम में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।
  • साबरमती आश्रम के ट्रस्टी द्वारा राष्ट्रपति ट्रम्प एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
  • आश्रम  में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बापू का कक्ष   एवं बापू के चरखे  के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बापू के तीन बंदरो की मूर्ति द्वरा बापू का शांति का सन्देश  " बुरा मत बोलों,  बुरा मत देखो,  बुरा मत सुनों " से भी अवगत कराया गया। 

3)  नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम का आयोजन :- 

  • अहमदाबाद  में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम " मोटेरा स्टेडियम" में  " नमस्ते ट्रम्प" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 
  • इस कार्यक्रम में लगभग सवा लाख लोंगो ने शिरकत की। पहली बार भारत मे किसी राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत में इतनी अधिक मात्रा में लोग एकत्रित हुए। 
  • नमस्ते कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत भाषण में नमस्ते का अर्थ कुछ इस तरह समझाया गया,      " नमस्ते शब्द  प्राचीनतम भाषा संस्कृत का है। इसका अर्थ है कि हम व्यक्ति के आत्मसम्मान को नमन करते है"
  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को एक करिश्माई देश बताया। 
  • राष्ट्रपति ट्रम्प ने मोटेरा स्टेडियम में उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए भारत और अमेरिका के रिश्ते सशक्त बनाने पर जोर दिया, उन्होंने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी,  सरदार पटेल, स्वर्ण मंदिर, गंगा, वालीवुड, सचिन तेंदुलकर, दीवाली, होली आदि का उल्लेख किया।

4)  राष्ट्रपति ट्रम्प ने परिवार सहित की ताजमहल की सैर:-

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ताजमहल भी देखने गए। उनकी पत्नी प्रथम महिला मेलानिया, बेटी  इवांका एवं  दामाद जैरेड कुशनर भी साथ थे। 
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताज देखकर कहा ये अविश्वसनीय है। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा "ताज हमें प्रेरणा देता है यह विविधता से भरे भारत की संस्कृति की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया"
  • उन्होंने अपने परिवार सहित ताजमहल में कुछ समय व्यतीत किया। 
5) राष्ट्रपति राजघाट भी गए।
6) साबरमती आश्रम जाने वाले प्रथम अमेरिकन राष्ट्रपति है। 
7)  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विदेश में पहला रोड शो था। यह पहला मौका था जब विदेश दौरे में एक  ही देश की यात्रा की है। 




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment