पद्म पुरस्कारों की घोषणा
26 जनवरी 2020 अर्थात 71वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी गई है।
इस वर्ष पद्म पुरस्कारों के अंतर्गत :-
- 7 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जयेगा। (जिसमे मुख्य रूप से शामिल है पूर्व वित्त मंत्री - अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री -सुषमा स्वराज एवं पूर्व रक्षा मंत्री - जॉर्ज फर्नाडीज ( मरणोंपरांत)).
- 16 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। (जिसमे मुख्य रूप से शामिल है पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर (मरणोंपरांत), उधमी आनन्द महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, पीवी सिंधु - बैडमिंटन खिलाडी, एससी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मुजफ्फर हुसैन बेग - जम्मू कश्मीर के नेता है।
- 118 लोगों को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। (इन 118 में से 34 महिलाएं, 18 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ एवं ओसीआई शामिल है).
पद्म विभूषण पुरस्कार
- जार्ज फर्नाडीस (मरणोंपरांत) - पूर्व रक्षा मंत्री (दिल्ली).
- अरुण जेटली (मरणोंपरांत)- पूर्व वित्त मंत्री (दिल्ली).
- अनिरुद्ध जगन्नाथ - जनकल्याण (मॉरिशस) .
- एमसी मैरीकांम - खेल (मणिपुर)
- छन्नूलाल मिश्रा - ठुमरी गायक (उत्तर प्रदेश)
- सुषमा स्वराज (मरणोंपरांत) - पूर्व विदेश मंत्री (दिल्ली)
- विश्वतीर्थ स्वामी श्री पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोंपरांत) - आध्यात्मिक गुरु (कर्नाटक)
पद्म भूषण पुरस्कार
- एम मुमताज अली - आध्यात्मिक गुरु (केरल)
- सैयद मुअज्जम अली (मरणोंपरांत), बांग्लादेश
- मुज्जफर हुसैन बेग (जम्मू- कश्मीर)
- अजय चक्रवर्ती - कला (पश्चिम बंगाल)
- मनोज दास - साहित्य एवं शिक्षा (पंडुचेरी)
- बालकृष्ण दोषी - वास्तुकार (गुजरात)
- कृष्णम्मल जगन्नाथ - तमिलनाडु
- एससी जमीर - नागालैंड
- अनिल प्रकाश जोशी - (उत्तराखंड)
- शेरिंग लैंडोल - मेडिसन (लद्दाख)
- आनन्द महिंद्रा - ट्रेड एन्ड इंडस्ट्री (महाराष्ट्र)
- नीलाकांता रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोंपरांत), (केरल)
- मनोहर पर्रिकर (मर्णोपरांत) - पूर्व सीएम (गोवा)
- जगदीश सेठ - साहित्य और शिक्षा (अमेरिका)
- पीवी सिंधु - खेल (तेलंगाना)
- वेणु श्रीनिवासन - व्यापार और उधोग (तमिलनाडु)
पद्म श्री पुरस्कार
इस बार कुल 118 लोगो को पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है । इनमे कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार है :-
- अदनान सामी (गायक) है। ये पाकिस्तानी मूल के है परंतु इन्हे भारत की नागरिकता दी जा चुकी है।
- कंगना रनोट (फ़िल्म अभिनेत्री).
- एकता कपूर (टीवी सीरियल निर्मात्री).
- सुरेश वाडेकर (फ़िल्म गायक).
- मुन्ना मास्टर मुस्लिम (भजन गायक).
- वशिष्ठ नारायण सिंह, (मरणोंपरांत) गणितज्ञ.
- जगदीश लाल आहूजा .
- मोहम्मद शरीफ (फैजाबाद)
- डाँ. कुशाल कुंवर सरमा (असम में हाथियों का इलाज करने वाले ).
- जावेद अहमद टाक (जम्मू कश्मीर के दिव्यांग, सामाजिक कार्यकर्ता है ) एवं अन्य।
Blogger Comment
Facebook Comment