General Knowledge (GK)
प्राचीन इतिहास (Ancient History)
सिंधु घाटी सभ्यता Objective
Question & Answer (Lucent) Part-1
Q.1 हड़प्पा / सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक मान्य काल क्या है।
Ans. 2500 ई.पू. - 1750 ई. पू.
Q.2 हड़प्पा / सिंधु सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी।
Ans. ग्रीक सभ्यता के समकालीन नहीं था।
- समकालीन था मिस्र की सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता और चीन की सभ्यता के।
Q.3 सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार कहाँ तक था ।
Ans. पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलुचिस्तान।
Q.4 कालीबंगन् (सिंधु घाटी स्थल) किस प्रदेश में है।
Ans. राजस्थान में।
Q.5 सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े का अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए।
Ans. सुरकोटदा ।
Q.6 सिंधु सभ्यता/ हड़प्पा सभ्यता को किस युग में रखा गया है।
Ans. कांस्य युग में सिंधु सभ्यता/ हड़प्पा सभ्यता को रखा गया है।
Q.7 हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे।
Ans. शहरी।
Q.8 हड़प्पा सभ्यता/ सिंधु सभ्यता के लोगों का मुख व्यवसाय कौनसा था।
Ans. व्यापार, सिंधु सभ्यता के निवासियों का मुख्य व्यवसाय था।
Q.9 हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किस पदार्थ का उपयोग किया जाता था।
Ans. सेलखड़ी (steatite) का उपयोग मुद्रा निर्माण में होता था।
Q. 10 किस वस्तु के उत्पादन में हड़प्पावासी सर्वप्रथम थे।
Ans. कपास।
Q. 11 सिंधु सभ्यता में घर बनाने में किसका उपयोग किया जाता था।
Ans. ईटों का उपयोग कर घर बनाये जाते थे।
Q.12 हड़प्पा सभ्यता के खोजकर्ता कौन थे।
Ans. दयाराम साहनी।
Q.13 सिंधु सभ्यता में कौन सा स्थल बंदरगाह (पत्तन्नगर ) था।
Ans. लोथल ।
Q. 14 सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है।
Ans. हड़प्पा सभ्यता।
Q.15 हड़प्पा काल में समाज कितने वर्गों में विभक्त था।
Ans. विद्वान, योद्धा, व्यापारी, श्रमिक।
Q. 16 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग माप तौल से परीचित थे। पैमानों की खोज से यह सिद्ध होता है। यह खोज कहाँ पर हुई थी।
Ans. लोथल।
Q.17 हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी।
Ans. सन् 1921 ई. ।
Q. 18 कौनसी उक्ति हड़प्पा सभ्यता के बारे में सही है।
Ans. हड़प्पा सभ्यता के लोगों ने पशुपति का सम्मान करना आरंभ कर दिया था।
Q. 19 हड़प्पा वासियों की सामाजिक पद्धति थी।
Ans. उचित समतावादी ।
Q. 20 "सिंध का नखलिस्तान /बाग" हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा जाता था।
Ans. मोहनजोदड़ो।
Blogger Comment
Facebook Comment