Lucent history question Answer/ rajputkal question answer in hindi /
Lucent history (rajputkal) Q&A/rajputkal
पूर्व मध्यकाल (650 ई.- 1206 ई.)
उत्तर भारत (राजपूत काल)
Q.1. पूर्व मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 750ई. से 1200 ई. तक का समय उत्तर भारत के सन्दर्भ में किस काल का माना जाता है।
Ans. राजपूतकाल ।
Q.2 712 ई. में सिंध पर अरबो के आक्रमण के समय वहां का शासक कौन था।
Ans. दाहिर।
Q.3 सर्वप्रथम भारत में 'जजिया कर' लगाने का श्रेय सिंध के विजेता मुहम्मद बिन कासिम को दिया जाता है। उसने किस वर्ग को इस कर से पूर्णतः मुक्त रखा ?
Ans. ब्राह्मणों को।
Q.4 किस ग्रन्थ के उल्लेख के आधार पर यह माना जाता है की मलेच्छों के अत्याचार से त्रस्त होकर महर्षि वशिष्ठ ने आबू पर्वत पर अत्याचारियों के विनाश के लिए एक यज्ञ किया था, यज्ञ के अग्निकुंड से चार राजपूत कुलों - परमार, चौलुक्य/सोलंकी, प्रतिहार एवं चौहान का जन्म हुआ?
Ans. पृथ्वीराज रासो।
Q.5 'ढिल्लिका' (दिल्ली) नगर की स्थापना किसने की थी ?
Ans. तोमरो ने।
Q.6 वह शासक कौन था, जिसने विजय स्तम्भ (Tower of Victory) का निर्माण कराया था?
Ans. राणा कुम्भा ने विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था।
Q.7 निम्न में से भारत पर पहली बार आक्रमण किसने किया था :-
1) अफगान 2) मंगोल 3) अरब 4) तुर्क?
Ans. अरब।
Q.8 पृथ्वीराज रासो निम्नलिखित में से किसने लिखा था?
1) भवभूति 2) जयदेव 3) चन्दबरदाई 4)बाणभट्ट?
Ans. चन्दबरदाई ने लिखा था।
Q.9 वर्ष 1100 ई. में निर्मित मन्दिर जो भुवनेश्वर में अन्य मन्दिरों पर प्रधानता रखता है, वह कौनसा मन्दिर है?
Ans. त्रिभुवनेश्वर लिंगराज मंदिर।
Q.10 दिलवाड़ा मन्दिर कहाँ पर स्थित है?
Ans. आबू पर्वत।
Q.11 खजुराहो स्थित मन्दिरों का निर्माण किसने किया था ?
Ans. चन्देल राजपूत।
Q.12 विजय स्तम्भ कहाँ स्थित है?
Ans. चित्तौड़गढ़ में स्थित है।
Q.13 लिंगराज मंदिर की नींव किसने डाली थी?
Ans. ययाति केसरी ने।
Q.14 सोमनाथ के मंदिर पर 1025 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?
Ans. भीमदेव I.
Q.15. हिन्दू विधि पर एक पुस्तक 'मिताक्षरा' किसने लिखी थी?
Ans. विज्ञानेश्वर।
Q.16 ब्लैक पगोडा है?
Ans. कोणार्क में।
Q.17 राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे कहा जाता है?
Ans. कर्नल टाड?
Q.18 'हरिकेलि' नाटक का रचियता कौन है?
Ans. चौहान शासक विग्रहराज IV (वीसलदेव)।
Q.19 किस नाटक के कुछ अंश अढ़ाई दिन का झोपड़ा मस्जिद की दीवारों पर अंकित है?
Ans. हरिकेलि।
Q.20 रानी पद्मिनी का नाम अलाउद्दीन खलजी की चितौड़ विजय से जोड़ा जाता है, उनके पति कौन थे?
Ans. राणा रतन सिंह।
Q.21 विक्रमशिला शिक्षा केंद्र के संस्थापक का नाम क्या था?
Ans. धर्मपाल।
Q.22 किस मन्दिर परिसर में भारी भरकम नन्दी की मूर्ति है, जिसे भारत की विशालतम नन्दी मूर्ति माना जाता है?
Ans. कन्दरिया महादेव मंदिर।
Q.23 निन्मलिखित में से किसे एक नए संवत चलाने का यश प्राप्त है?
1) धर्मपाल 2) देवपाल 3) विजयसेन 4) लक्ष्मण सेन।
Ans. लक्ष्मण सेन।
Q.24 'गीत गोविन्द' के रचनाकार जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे?
Ans. लक्ष्मण सेन।
Q.25 किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया था?
Ans. धर्मपाल।
Q.26 भुवनेश्वर तथा पुरी के मंदिर किस शैली से निर्मित है?
Ans. नागर शैली से निर्मित है।
Q.27 वे कौनसे राजवंश थे , जो कन्नौज पर आधिपत्य स्थापित करने में त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थे?
Ans. पाल राजवंश, प्रतिहार राजवंश, एवं राष्ट्रकूट राजवंश।
Q.28 भारत में प्रथम आक्रमणकारी कौन था?
Ans. मुहम्मद बिन कासिम।
Q.29 जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है?
Ans. उड़ीसा में।
Q.30 पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्य देव के मंदिर के निर्माता कौन थे?
Ans. नरसिंह प्रथम।
Q.31 अजयपाल किसके संस्थापक थे?
Ans. अजमेर के संस्थापक थे।
Q.32 निम्न में से कौन कविराज के नाम से विख्यात था?
1) भोज परमार 2) सिन्धुराज 3) मिहिर भोज 4) मुंज।
Ans. भोज परमार।
Q.33 'समरांगण सूत्रधार' का विषय है?
Ans. स्थापत्य शास्त्र।
Q.34 'उसकी मृत्यु से धारा नागरी, विद्या और विद्वान् तिनिं ही निराश्रित हो गए' (अद्यधारा निरधारा निरालम्बा सरस्वती/पंडिता खंडिता सर्वे भोजराजे दिवंगते)- यह उक्ति किस शासक के संबन्ध में है?
Ans. भोज परमार।
Q.35 किस शासक के राजदारबार में जैन आचार्य हेमचन्द्र को संरक्षण मिला था?
Ans. जयसिंह 'सिद्धराज' एवं कुमार पाल को।
Q.36 वह प्रथम भारतीय शासक कौन था जिससे तुर्क आक्रांता मुहम्मद गौरी का सामना हुआ और जिसने मुहम्मद गौरी को परास्त किया था?
Ans. भीम-II
Q.37 किस शासक ने कालिंजर के अजेय दुर्ग का निर्माण कराया था?
Ans. धंगदेव ने।
Q.38 वह कौनसा संवत है , जो कल्चुरियों द्वारा प्रयुक्त किये जाने के कारण कल्चुरी संवत भी कहलाया?
Ans. त्रैकुटक संवत।
Q.39 किसके राज्यकाल में लक्ष्मीधर ने 'कल्पद्रुम ' या 'कृत्यकल्प तरु 'नामक विधि ग्रन्थ की रचना की?
Ans. गोविंदचन्द्र।
Q.40 चंदावर का युद्ध 1194 ई. ,में किसके मध्य हुआ था?
Ans. जयचन्द्र एवं मुहम्मद गौरी।
Q.41 'नैषेध चरित' व् 'खण्डन-खण्ड-खाद्य' के रचयिता श्रीहर्ष किस शासक के राजकवि थे?
Ans जयचन्द्र के ।
Q.42 निम्नलिखित शहरों में से किसमे लिंगराज मंदिर अवस्थित है?
1) भुवनेश्वर 2) बीजापुर 3) कोलकाता 4) श्रवणबेलगोला।
Ans भुवनेश्वर।
Q.43 किस पर स्वामित्व पाने के लिए पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूटों के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ?
Ans कन्नौज के लिए।
Q.44 त्रिपक्षीय संघर्ष की पहल किसने की थी?
Ans वत्सराज ।
Q.45 त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंम्भ किस सदी में हुआ?
Ans 8वीं सदी ई. में।
Q.46 त्रिपक्षीय संघर्ष का आरम्भ और अंत किस राजवंश ने किया?
Ans प्रतिहार राजवंश ने।
Q.47 त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेकर उत्तर भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करनेवाली और दक्षिण से उत्तर पर आक्रमण करने वाली दक्षिण की प्रथम शक्ति कौन थे?
Ans राष्ट्रकूट।
Q.48 पाल वंश का संस्थापक कौन था?
Ans गोपाल पाल वंश का संस्थापक था।
Q.49 पाल वंश की राजधानी क्या थी?
Ans मुद्दगिरि/ मुंगेर।
Q.50 राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक कौन था?
Ans दन्तिदुर्ग / दन्तीवर्मन राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक था।
Q.51 राष्ट्रकूट वंश की राजधानी क्या थी?
Ans मालखण्ड / मान्यखेत।
Q.52 किस प्रतिहार शासक ने 'आदिवराह' की उपाधि धारण की ?
Ans मिहिरभोज
Q.53 किस विदेशी यात्री ने गुर्जर- प्रतिहार वंश को 'अल-गुजर' एवं इस वंश के शासकों को 'बौरा' कहकर पुकारा?
Ans अलमसूदि।
Q.54 'कर्पूरमंजरी' नाटक के रचयिता राजशेखर को किस प्रतिहार शासक ने संरक्षण दिया था।
Ans महेन्द्रपाल-I ने संरक्षण दिया था।
Q.55 प्रतिहार स्वयं को किसका वंशज मानते थे, जो राम के प्रतिहार थे ?
Ans लक्ष्मण जी का वंशज मानते थे।
Q.56 750 ई. में बंगाल के पाल वंश की स्थापना करने वाले गोपाल ऐसे शासक थे जिन्हें?
Ans सामन्ती सरदारों ने चुना था?
Q.57 किस पाल शासक को गुजराती कवि सोड्ढ़ल ने 'उत्तरापथ स्वामिन्' कहा था?
Ans धर्मपाल ने ।
Q.58 9वीं सदी में भारत आये अरब यात्री सुलेमान ने किस साम्राज्य को 'रुहमा' कहकर संबोधित किया था?
Ans पाल साम्राज्य को।
Q.59 हिन्दू विधि की एक प्रसिद्ध पुस्तक 'दायभाग' के रचयिता कौन थे?
Ans जीमूतवाहन।
Q.60 'रामचरित' की रचना किसने की थी?
Ans संध्याकर नन्दी।
Q.61 पाल वंश के पतन के बाद बंगाल का राजनितिक नेतृत्व प्रदान किया -
Ans सेन वंश ने।
Q.62 सेन वंश का संस्थापक कौन था?
Ans सामन्त सेन।
Q.63 किसने 'कुलीन प्रथा'/ 'कुलिनतावाद' का आरंम्भ किया था ?
Ans बल्लाल सेन ने।
Q.64 कश्मीर पर लगभग 50 वर्षो तक राज करने वाली रानी दिद्दा मूल रूप से किस वंश की राजकुमारी थी?
Ans लोहार वंश की।
Q.65 किसने स्मृति ग्रन्थ 'दान सागर' एवं ज्योतिष ग्रन्थ 'अद्भुत सागर' की रचना की थी?
Ans बल्लाल सेन।
Q.66 कायस्थों का एक जाती के रूप में प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?
Ans याज्ञवल्क्य स्मृति में।
Q.67 'हिंदुओं में यह दृढ़ विश्वास है की कोई देश उनके देश जैसा श्रेष्ठ नहीं है, कोई राजा उनके राजा के समान नही है, उनके शास्त्रों के समान कोई शास्त्र नहीं है '- यह उक्ति किसकी है?
Ans अलबेरूनी की।
Q.68 गुर्जर प्रतिहार के उज्जयिनी शाखा का संस्थापक कौन था?
Ans नागभट्ट I.
Q.69 खजुराहों के मन्दिरों का संबन्ध किससे है?
Ans शैव सम्प्रदाय से, वैष्णव सम्प्रदाय से एवं जैन सम्प्रदाय से।
Q.70 जैन वास्तुकला का प्राचीनतम उदाहरण कहाँ मिलता है?
Ans दिलवाड़ा में।
Q.71 ओदन्तपुरी विश्वविद्यालय (बिहारशरीफ-नालन्दा जिला का मुख्यालय, बिहार) का संस्थापक कौन था?
Ans गोपाल ।
Q.72 मोढेरा का सूर्य मन्दिर किस राज्य में स्थित है?
Ans गुजरात में।
Q.73 भोज परमार द्वारा रचित पुस्तके है
Ans. समरांगण सूत्रधार, सरस्वती कंठाभारण, योग सूत्रवृत्ति, आयुर्वेद सर्वस्व।
Q.74 निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कर लिखा गया है।
Ans.1) सूची-I(राजवंश)-सूची-II(राजधानियां)
1. प्रतिहार/परिहार - कन्नौज
2. चन्देल - खजुराहो
3. परमार/पवार - धार
4. चौलुक्य/सोलंकी - आंहिलवाडा
Ans.2)सूची-I(राजवंश) - सूची-II(राजधानियां)
1. चौहान/ चाहमान - अजमेर
2. गढ़वाल/राठौर - कन्नौज
3. गुहिलौत/ सिसोदिया - चित्तौड़
4. कलचुरी/हैहय - त्रिपुरी
Ans. 3)सूची-I(राजवंश) - सूची-II(राज्यक्षेत्र)
1. चौहान - दिल्ली व अजमेर
2. प्रतिहार - कन्नौज
3. परमार - मालवा
4. चौलुक्य/सोलंकी - काठियावाड़
Ans. 4) सूची-I(राजवंश) - सूची-II(राज्यक्षेत्र)
1. चन्देल - जेजाकभुक्ति/बुंदेलखंड
2. कल्चुरी - चेदि
3. गढ़वाल/ राठौर - कन्नौज
4. गुहिलोत - मेवाड़
Ans. 5)सूची-I(राजवंश) -सूची-II(संस्थापक)
1. चौहान - वासुदेव
2. परमार - सिअक II श्री हर्ष
3. चौलुक्य/सोलंकी - मूलराज- I
4. चन्देल - नन्नुक चन्देल
Ans. 6) सूची-I(ग्रन्थकार) - सूची-II(ग्रन्थ)
1. कल्हण - राजतरंगिनी
2. बिल्हण - विक्रमांकदेव चरित
3. जयनक - पृथ्वीराज विजय
4. सोमदेव - ललित विग्रह राज
Ans.7) सूची-I - सूची-II
(मन्दिर निर्माण शैली) (प्रसार क्षेत्र)
1.नागर शैली-उत्तरी भारत में हिमालय से विंध्य
2. बेसर शैली-विंध्य से कृष्णा तक
3. द्रविड़ शैली-कृष्णा के दक्षिण में कन्याकुमारी
Ans. 7) सूची-I(मन्दिर) - सूची-II(निर्माता)
1. लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर - केसरी नरेश
2. जगन्नाथ मंदिर, पुरी- अनन्त वर्मा
चोडगंग(पूर्वीगंग नरेश)
3. सूर्य मन्दिर,कोणार्क-नरसिंहदेव(पूर्वीगंगनरेश)
Ans.8) सूची-I(मन्दिर) - सूची-II(निर्माता)
1. चतुर्भुज/विष्णु मंदिर, खजुराहो- यशोवर्मा
2. कन्दरिया महादेव मंदिर,खजुराहों- धंग
3.विमलवसही मन्दिर, आबू/दिलवाड़ा- विमल शाह वैश्य
4. लुनवसहि/देवरानी-जेठानी मंदिर, आबू/दिलवाड़ा - तेजपाल व वस्तुपाल
Ans.9) सूची-I - सूची-II
1. मच्छेन्द्रनाथ का मंदिर - अमरकण्टक
2. 64 योगिनी का मंदिर - भेड़ाघाट/जबलपुर
3. सूर्य मंदिर - मोढ़ेरा
4. चौमुख मन्दिर - पालिताना
Blogger Comment
Facebook Comment