PM Kisan Samman nidhi yojna | PM Kisan


PM Kisan Samman nidhi|किसान सम्मान निधि योजना



प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) :-

  • हम सभी यह जानते है की भारत सरकार द्वारा कई महत्तवपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। इन्ही योजनाओं में से एक महत्तवपूर्ण योजना है "प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना"। 
  • इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को अर्थात जिनके पास 2 हेक्टर से कम भूमि है। उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें अपने कृषि कार्यों में होने वाले व्ययों को पूरा करने  में सहयोग मिल सके। 
  • प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना  भारत सरकार द्वारा चलाई गयी  सौ प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। 
  • यह योजना 01 दिसम्बर 2018 से लागू की गई। 
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को  प्रति वर्ष  रु. 6000/- की  राशि सहायता  के रूप में प्रदान की जा रही है। जो की सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है।
  • रु. 6000/- की  यह राशि किसानों को 3 किश्तों में दी जा रही है। अर्थात प्रत्येक वर्ष हर चार माह के बाद किसानों को रु. 2000/- की राशि प्रदान की जाएँगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छोटे किसान जिन्हें अपनी खेती करने के लिए अच्छी किस्म का बीज, खाद एवं जरूरत की अन्य सामग्री खरीदने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुई है। 
  • इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकारें एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रशासन पात्र किसान परिवारों की पहचान कर जानकारी  केंद्र सरकार को मुहैया कराती है। इनकी पुष्टि के बाद केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में सीधे धन राशि जमा करायी जाती है। 
  • प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक प्रधानमन्त्री द्वारा  दो -दो हजार रु. की 9 किश्त जारी की जा चुकी है।
  • इस वर्ष  नए साल के आगमन के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 01 जनवरी 2022 को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 10वीं  किश्त  जारी कर दी है। इस प्रकार पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेज कर 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को नए वर्ष की सौगात दी है। 

-----------*------------

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment