गौतम अडानी | Gautam Adani

 

Gautam Adani
Image by wikimedia commons


Gautam Adani : एशिया के सबसे बड़े रईस बने  


Bloomberg Billionaires  Index  के अनुसार अडानी ग्रुप के चैयरमैन  गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े अमीर व्यक्ति बन गए है। अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी ने कमोडिटी ट्रेडिंग बिजिनेस से शुरुआत की थी।आज उनका बिजिनेस कई क्षेत्रों (माइंस, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट्स आदि) में फैला हुआ है। 


  • Bloomberg Billionaires  Index के अनुसार गौतम अडानी की नेटवर्थ 88.5 अरब डॉलर पहुंच गयी है।
  • गौतम अडानी ने इस दौड़ में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
  • Bloomberg Billionaires  Index  के अनुसार गौतम अडानी  दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दसवें स्थान पर पहुँच गए। 
  • जबकि इसी लिस्ट में मुकेश अंबानी ग्यारवें स्थान पर है। 
  • Bloomberg Billionaires  Index  के अनुसार अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 88.5 अरब डॉलर पहुंच गयी है। तो वही रिलायंस इंडस्ट्रीस के  चैयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 87.9 अरब डॉलर है। 
  • गौतम अडानी फोर्ब्स की लिस्ट में पहले ही अंबानी को पछाड़ कर आगे निकल चुके है। 
  • एलन मस्क (टेस्ला के सीईओ ) 235 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर है।
  • जेफ बेजोस (एमेजॉन) दूसरे स्थान पर है।
  • बर्नार्ड आरनॉल्ट (फ्रांसीसी कारोबारी) तीसरे स्थान पर है।
  • बिल गेट्स (माइक्रोसाफ्ट) चौथे स्थान पर है।
  • मार्क जकरबर्ग (फेसबुक के सीईओ) 13वें स्थान पर पहुंच गए है। 

गौतम अडानी:-

  • 24 june 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में गौतम अडानी का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था। वे सात भाई बहन है। उनका परिवार अहमदाबाद के एक चॉल में रहता था। 
  • उनकी प्रारम्भिक शिक्षा शेठ चिमनलाल नगिनदास, विद्यालय (अहमदाबाद) में हुई। 
  • उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए गुजरात के विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के लिए दाखिला लिया। लेकिन वे पढ़ाई  बीच में छोड़कर मुंबई चले गए। 
  • उन्होंने 20 वर्ष की छोटी उम्र में ही हीरों का ब्रोकरेज आउटफिट खोल लिया था। जिसमे उन्हें सफलता भी मिली।
  • उसके बाद गौतम अडानी ने अपने भाई मनसुखलाल के कहने पर अहमदाबाद आकर उनकी प्लास्टिक फैक्ट्री में काम  किया। 
  • गौतम अडानी जी ने 1988 में अडानी एंटरप्राइजेस की स्थापना की। और पॉवर, एग्रीकल्चर, डिफेंस,एयरोस्पेस के सेक्टर में काम किया।  
  • गौतम अडानीजी की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके दो पुत्र है। उनकी पत्नी अडानी फाउंडेशन की हेड है। 
  • उनका बिजनेस दुनियाभर में फैला है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment