प्रतियोगिता दर्पण नवम्बर 2019 करेंट अफेयर्स पार्ट-4/ PD Nov. 2019 Current Affairs part-4


करेंट अफेयर्स  (Question&Answers)

 पार्ट -4 

महतत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की विस्तृत जानकारी 


प्रश्न 1. बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान हेतु ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से  किसे सम्मानित किया गया।  
    उत्तर - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।
    • बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह  अध्यक्ष बिल गेट्स  द्वारा यह पुरस्कार     25 सितम्बर 2019 को न्यूयॉर्क में एक समारोह में प्रदान किया।  

    प्रश्न 2.   Bill & Melinda Gates Foundation (बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन) द्वारा बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध संघर्ष  हेतु चेंजमेकर पुरस्कार किसे  प्रदान किया  गया।
    उत्तर - पायल जांगिड़
    • राजस्थान के अलवर जिले की एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय पायल जांगिड़ को बाल विवाह और बाल श्रम के विरुद्ध उनके संघर्ष के लिए   25 सितम्बर 2019 को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।  

    प्रश्न 3. (IAAF) अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपनी " वेटरन पिन " से किस एथलीट को सम्मानित किया।  
      उत्तर - पि.टी.ऊषा
      • पि.टी. ऊषा "पायोली एक्सप्रेस " के नाम से विख्यात है।  
      • 1983 में उन्हें अर्जुन अवार्ड तथा 1985 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।  

      प्रश्न 4.  विज्ञान की 7 विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के वैज्ञानिको को दिए जाने वाले शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2019  से किन्हे सम्मानित किया जायेगा।  
        उत्तर -विज्ञान की 7 विभिन्न शाखाओं के पुरस्कार निम्नलिखित है :-

        1. जैविकीय विज्ञान (Biological Sciences):-
        • डॉ. के. साईकृष्णन (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च, पुणे ) 
        • डॉ. सौमेन बसक (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, नई दिल्ली).

        2. रसायन विज्ञान (Chemical Sciences):-
        • डॉ. राघवन बी. सुनोज (आई. आई. टी, बॉम्बे) . 
        • डॉ. तापस कुमार माजी (जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च, बेंगलुरु). 

        3.  पृथ्वी,वातावरण,समुद्र एवं खगोल विज्ञान (Earth, Atmosphere, Ocean  and Planetary Sciences) :-
        • डॉ. सुबिमल घोष (आई. आई. टी, बॉम्बे). 

         4. इंजीनियरिंग विज्ञान (Engineering Sciences) :- 
        • डॉ. मणिक वर्मा (माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया, बेंगलुरु). 

        5. गणित  विज्ञान (Mathematical  Sciences) :-
        • डॉ दिशांत मयूर भाई पंचोली (इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमेटिक्स साइंस, चेन्नई ) . 
        • डॉ नीना गुप्ता (इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, कोलकाता)

         6. चिकित्सा विज्ञान (Medical  Sciences) :
        • डॉ धीरज कुमार (इंटरनेशल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड  बायो टेक्नोलाजी, नई दिल्ली )
        • डॉ. मोहम्मद जावेद अली (एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद). 

        7. भौतिक विज्ञान (Physical Sciences ) :-
        • डॉ. शंकर घोष (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च , मुंबई )
        • डॉ. आनिंदा सिन्हा (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  साइंस, बेंगलुरु)

        प्रश्न 5.   गणित के क्षेत्र का सास्त्रा रामानुजम पुरस्कार (2019) किसे प्रदान किया जायेगा।  
          उत्तर - एडम हार्पर (Adam Harper)
          • एडम हार्पर, वार्विक विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है।  
          • एडम हार्पर को गणित के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सास्त्रा विश्वविद्यालय के वर्ष 2019  का सास्त्रा रामानुज पुरस्कार हेतु चयन किया गया है। 
          यह पुरस्कार प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजम,  जिनका निधन 32 वर्ष की आयु में ही 1920 में हो गया था।  उनकी स्मृति में स्थापित किया गया है तथा 32 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञों को ही यह दिया जाता।  

          प्रश्न 6.  राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार ( वर्ष 2017-18 ) का वितरण पर्यटन मंत्रालय द्वारा 27 सितम्बर 2019 को किया गया।  यह किन किन श्रेणियों में वितरित किया गया ।
            उत्तर -  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 27 सितम्बर 2019 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति श्री एम. के. वैंकेया नायडू  द्वारा विभिन्न श्रेणियों में निम्नलिखित  पुरस्कारों का  वितरण किया गया:-

            • पर्यटन के समग्र विकास  :
            1. आंध्र प्रदेश -  पहला। 
            2. गोवा - दूसरा। 
            3. केरल - तीसरा।

            • रोमांचक पर्यटन   : -
            1. गोवा एवं मध्यप्रदेश को सयुक्त रूप से दिया गया।

            • सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज सिटी  : -
            1.  मध्यप्रदेश के ओरछा को सयुक्त रूप से यह पुरस्कर दिया गया है।

            • सर्वश्रेष्ठ टुरिस्ट फ्रेंडली रेलवे स्टेशन  : -
            1.  विशाखपट्टनम रेलवे स्टेशन।

            • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे : -
            1. बंबई का छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
            2. देवी अहिल्याबाई  होल्कर हवाई अड्डा।

            • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म निर्माण मित्र राज्य (Best Film Production Friendly State) : -
            1. उत्तराखंड।

            • साहसी पर्यटन हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य (Best State for Adventure Tourism ): 
            1. मध्यप्रदेश और गोवा को संयुक्त रूप से दिया गया है।

            • स्वछता पुरस्कार  : -
            1. इंदौर म्युनिसिपल कार्पोरेशन।

            • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन मित्र गोल्फ कोर्स  : -
            1. नोयडा स्थित जेपी ग्रीन गोल्फ कोर्स।

            • सर्वश्रेष्ठ दिव्यांक मित्र स्मारक  : -
            1. साँची के बुद्ध स्मारक।


             प्रश्न 7 .  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMVY) के तहत 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य नर्धारित समय सिमा से कितने माह  पूर्व प्राप्त कर  लिया गया  है।
              उत्तर - सात माह पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है


              प्रश्न 8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ( IMF) की नई  प्रबंध निर्देशक किसे नियुक्त किया गया है। 
                उत्तर - Kristalina Georgiva ( क्रिस्टालिना  जार्जीवा ) बुल्गारिया की अर्थशास्त्री है।


                प्रश्न 9. भारत और नेपाल (India and Nepal ) के बीच तेल पाइप लाइन कहाँ से कहाँ तक  बिछाई गई है।  
                  उत्तर - भारत  में बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच तेल पाइपलाइन बिछाई गई है।
                  • नेपाल को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति के लिए बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच तेल पाइपलाइन बिछाई गई है।  
                  • ये दक्षिण एशिया में पहली क्रास बार्डर तेल पाइप लाइन है 
                  • इसका उद्घाटन दोनों देश के प्रधानमंत्रियों ने अपनी अपनी राजधानीयो में  रहते हुए वीडियों लिंक के माध्यम से किया है।  
                  • इस पाइपलाइन के द्वारा प्रतिदिन 4000 किलोलिटर पेट्रोलियम पदार्थ प्रतिदिन नेपाल को भेजा  सकेगा।

                  प्रश्न 10. जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति जिनका हाल ही में सिंगापुर में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया।  उनका नाम क्या था।
                    उत्तर - राबर्ट मुगाबे (Robert Mugabe)


                    प्रश्न 11. हाल ही में भारत के किस जाने माने व्यक्ति जो एक वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके  है का निधन हो गया है।  
                      उत्तर - श्री राम जेठमलानी


                      प्रश्न 12.   The Hindu Way : An Introduction to Hinduism ( द हिन्दू वे : एन इंट्रोडक्शन टु हिंदुइज्म)  इस किताब के लेखक कौन है।  
                        उत्तर - शशि थरूर।  (2 सितम्बर  2019 को प्रकाशित)


                        प्रश्न 13.  क्विचोट (Quichotte) . इस किताब के लेखक कौन है।
                        उत्तर - सलमान रश्दी।  (29 अगस्त 2019 को प्रकाशित).


                        प्रश्न 14.  RESET : Regaining India's Economic Legancy  (रिसैट : रिगेनिंग इंडियाज इकोनॉमिक लीगेसी). इस किताब के लेखक कौन है।
                        उत्तर - सुब्रमण्यम स्वामी ।


                        प्रश्न 15. विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार व राष्ट्रिय सुरक्षा पुरस्कार किस क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए दिया जाता है।
                        उत्तर - विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार  पूर्व में श्रमवीर पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।
                        • ये पुरस्कार ऐसे कामगारों या कामगारों के समूहों को दिए जाते है  जिनके सुझावों के कार्यान्वयन से औद्योगिक संस्थान के काम की गुणवत्ता व उत्पादकता में सुधार हो सके। 
                        • विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारो में 28 पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिये जाते  है 
                        राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार :- 

                        • यह पुरस्कार दुर्घटना रोकथाम कार्यक्रमों के तहत  औधोगिक  प्रतिष्ठानों, निर्माणाधीन  स्थानों व बंदरगाहों पर उल्लेखनीय सुरक्षा प्रदर्शन के लिए दिए जाते है 


                        SHARE

                        Milan Tomic

                        Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

                        • Image
                        • Image
                        • Image
                        • Image
                        • Image
                          Blogger Comment
                          Facebook Comment