Lucent geography question answer/ Geography question and answer for competitive exam.
भूगोल/Geography
पृथ्वी की आंतरिक संरचना
पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संबन्ध में वैज्ञानिकों में मतभेद है। अतः तापमान, दबाब , घनत्व, उल्काओं एवं भूकम्पीय तरंगों के आधार पर पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संबन्ध में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये गए है।
पृथ्वी के अंदर के हिस्से को कितने भागों में बांटा गया है:-
पृथ्वी के अंदर के हिस्से को तीन भागों में बांटा गया है-
1) भूपर्पटी (Crust) 2) आवरण (Mantle) 3) केंद्रीय भाग (Core).
1) भू-पर्पटी (Crust) :-
- पृथ्वी के ऊपरी भाग को भूपर्पटी कहते है। यह अंदर की तरफ 34 किमी. तक का क्षेत्र होता है।
- यह मुख्यतः बेसाल्ट चट्टानों से बना होता है। इसके दो भाग होते है। a) सियाल (SiAl) b) सीमा (SiMa)।
- सियाल क्षेत्र में सिलिकन एवं एल्युमिना तथा
- सीमा क्षेत्र में सिलिकन एवं मैग्नेशियम की बहुलता होती है।
- कस्र्ट भाग का औसत घनत्व 2.7 ग्राम/सेमि.पावर 3 है।
- यह पृथ्वी के कुल आयतन का 0.5% भाग घेरे हुए है।
भू-पटल की रचना सामग्री:-
- सबसे अधिक आक्सीजन (46.60%), दूसरे स्थान पर सिलिकन (27.72%), तीसरे स्थान पर एल्युमिनिय (8.13%) है।
2) मेंटल (Mantle) :-
- 2900 किमी मोटा यह क्षेत्र मुख्यतः बेसाल्ट पत्थरों के समूह की चट्टानों से बना है। Mantle के इस हिस्से में मैग्मा चैम्बर पाये जाते है। इसका औसत घनत्व 3.5 ग्राम/सेमी.पावर 3 से 5.5 ग्राम/सेमी.पावर3 है। यह पृथ्वी के कुल आयतन का 83% भाग घेरे हुए है।
- कोनराड असंबद्धता :- ऊपरी क्रस्ट एवं निचले क्रस्ट के बीच के सीमा क्षेत्र को कोनराड असंबद्धता कहते है।
- मोहविसिक डिसकन्टीन्यूटी (Mohovicic Discontinuity) :-क्रस्ट एवं मेंटल के बीच के सीमा क्षेत्र को मोहविसिक डिसकन्टीन्यूटी कहते है।
- रेपेटी असंबद्धता :- ऊपरी मेंटल एवं निचले के बीच के सीमा क्षेत्र को रेपेटी असंबद्धता कहते है।
- गुटेनबर्ग विशार्ट असंबद्धता:- निचले मेन्टल तथा ऊपरी क्रोड के सीमा क्षेत्र को गुटेनबर्ग विशार्ट असंबद्धता कहते है।
- लेहमैन असंबद्धता:- बाह्य क्रोड तथा आंतरिक क्रोड के सीमा क्षेत्र को लेहमैन असंबद्धता कहते है।
पृथ्वी की आंतरिक संरचना |
कुछ मुख्य तथ्य:-
1) पृथ्वी का औसत घनत्व 5.5ग्राम/सेमी. पावर 3 एवं औसत त्रिज्या लगभग 6370 किमी. है।
2) पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 मी. की गहराई पर तापमान 1°C बढ़ता जाता है।
3) पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्र पर सबसे नीचा क्षेत्र जॉर्डन में मृत सागर के आस पास का क्षेत्र है। यह क्षेत्र समुद्रतल से औसतन 400 मी० नीचा है।
4) सबसे पहले पाईथागोरस ने बताया की पृथ्वी गोल है और यह आकाश में स्वतंत्र रूप से लटकी हुई है।
5) सर आइजक न्यूटन ने साबित किया की पृथ्वी नारंगी के समान है।
6) पृथ्वी की बाह्य सतह को मुख्यतः 4 भागों में बाँटा गया है।
- स्थलमण्डल (Lithosphere)
- जलमण्डल (Hydrosphere)
- वायुमण्डल(Atmosphere)
- जैवमण्डल (Biosphere)
Geography Question Answer
in Hindi
भूगोल/Geography
पृथ्वी की आंतरिक संरचना
Q.1 पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संबन्ध में सर्वाधिक महत्तवपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?
Ans. भूकम्प विज्ञान।
Q.2 सियाल, सीमा तथा निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है?
Ans. स्वेस के द्वारा किया गया है।
Q.3 पृथ्वी की धरातल से केंद्र की ओर निम्नलिखित का सही क्रम क्या है?
1) सीमा 2) सियाल 3) निफे।
Ans. सियाल, सिमा,निफे।
Q.4 निम्न में से कौनसा कथन सत्य है?
1) सियाल में ग्रेनाइट एवं निस जैसी चट्टानों की प्रधानता है?
2) सीमा का निर्माण मुख्यतः बेसाल्ट एवं गैब्रो जैसी चट्टानों से हुआ है।
3) क्रोड में निकल एवं लोहा जैसे तत्वों की अधिकता है।
4) उपर्युक्त सभी।
Ans. उपर्युक्त सभी सही है।
Q.5 भूपृष्ठ की किस परत में बेसाल्ट चट्टानों की अधिकता है?
Ans. सीमा परत में ।
Q.6 पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है?
Ans. निफे।
Q.7 पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम 'सियाल' (SiAl) शब्द का प्रयोग किसने किया?
Ans. स्वेस।
Q.8 पृथ्वी की तीन संकेंद्री परतों में ऊपर से दूसरी परत का नाम क्या है?
Ans. सीमा।
Q.9 पृथ्वी के केंद्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ है-
Ans. निकेल।
Q.10 स्वेस ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को तीन भागों में बाँटा था। उनके विभाजन में निम्न में से कौनसा भाग नहीं है?
1) सियाल 2)सीमा 3) निफे 4) सबस्टेटम।
Ans. सबस्टेटम।
Q.11 स्थल मण्डल का तात्पर्य है?
Ans. पृथ्वी की बाहय् पपड़ी से।
Q.12 स्थल मण्डल की मोटाई भूकम्पीय तरंगों के आधार पर कितनी पाई गयी?
Ans. 100 किमी।
Q.13 किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?
Ans. पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत को।
Q.14 धरातल से भूगर्भ की ओर जाने पर गहराई के साथ तापमान वृद्धि की दर क्या है?
Ans. 1℃ प्रति 32 मीटर।
Q.15 पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भू-पटल, मेन्टल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?
Ans. ग्रांट का।
Q.16 महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ था?
Ans. बैसाल्ट चट्टानों से।
Q.17 मेन्टल के संबन्ध में निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
1)इसकी गहराई 35 किमी . से 2900 किमी. तक है।
2) इसका सम्पूर्ण भाग प्लास्टिक की अवस्था में है।
3) पृथ्वी के आयतन का 83.5℅ एवं द्रव्यमान का 67.8% भाग मेन्टल है।
4) इसका घनत्व 3.0 से लेकर 5.5 तक है।
Ans. इसका सम्पूर्ण भाग प्लास्टिक की अवस्था में है। यह असत्य है।
Q.18 स्थलमंडल (Lithosphere) में सम्मिलित है-
Ans. ऊपरी भू-पटल,निचली भूपटल तथा मेन्टल का ठोस ऊपरी भाग।
Q.19 स्थलमंडल का विस्तार कितने किमी. की गहराई तक है?
Ans. 100 किमी. ।
Q.20 किसको व्हाइट ऑफ द अर्थ कहा जाता है?
Ans. मेन्टल (Mantle).
Q.21 मेन्टल में किन तत्वों की प्रधानता होती है?
Ans. सिलिका और मैग्नीशियम।
Q.22 पृथ्वी के कुल द्रव्यमान का लगभग कितना प्रतिशत मेन्टल (Mantle) में पाया जाता है?
Ans. 68%.
Q.23 मोहो असम्बद्धता स्थित है-
Ans. क्रस्ट तथा मैंटल के बीच।
Q.24 पृथ्वी के कोर (Core) में किस तत्व की प्रधानता होती है?
Ans. लोहा एवं निकेल।
Q.25 भू- गर्भ में तापमान वृद्धि का कारण है -
Ans. 1) दबाब 2) रेडियोसक्रिय पदार्थो का विखण्डन।
Q.26 गहराई में वृद्धि के अनुसार महाद्वीपीय भूपटल के विभिन्न परतों का सही क्रम क्या है?
Ans. परतदार, ग्रेनाइट, बेसाल्ट।
Q.27 भूपर्पटी पर पाये जाने वाले विभिन्न तत्वों की मात्रा का सही अवरोही क्रम क्या है?
Ans. आक्सीजन,सिलिकन,एल्युमिनियम, लोहा।
Q.28 पृथ्वी के भूपर्पटी में कौनसा तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
Ans. एल्युमिनियम।
Q.29 धरातल से मोहो असम्बद्धता की गहराई लगभग कितनी है?
Ans. 30 किमी।
Q.30 पृथ्वी ग्रह की संरचना में प्रावार (Mantle) के नीचे क्रोड किससे बना है?
Ans. लौह से।
Q.31 वलन क्रिया किसका परिणाम है?
Ans. पर्वत निर्माणकारी बल का परिणाम है।
Q.32 मिश्रित धातुओं और सिलिकेटो से बनी धरती की परत कहलाती है-
Ans. सीएल।
Blogger Comment
Facebook Comment