Weekly Current Affairs 2021 in hindi | साप्ताहिक करेंट अफेयर: 01-07 नवम्बर 2021



Weekly Current Affairs : 01-07  November 2021|Current Affairs  November 2021 in hindi

For all Competitive Exam.


देश:


Q.1 01 नवम्बर का  दिन कितने राज्यों के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Ans.  01 नवम्बर का  दिन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित 13 राज्यों का स्थापना दिवस है।

  • 1956 में भाषाई आधार पर सबसे पहले  आंध्रप्रदेश की स्थापना हुई। साथ ही केरल, कर्नाटक के साथ मध्यप्रदेश की स्थापना भी हुई।
  • दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। 
  • 1 नवम्बर 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर, एक अलग राज्य बनाया गया। 
  • इस साल मध्यप्रदेश ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया है। 

Q.2  31 अक्टूबर 2021 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की कौनसी जयंती मनाई गई। 
Ans. 31 अक्टूबर 2021 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं  जयंती मनाई गई। 
  • इस दिन को राष्ट्रिय एकता दिवस (National Unity Day )के रूप में मनाया जाता है। 
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 October 1875 में गुजरात के नडियाद में हुआ था। 
  • इन्होंने लन्दन जाकर बैरिस्टर की पढ़ाई की, एवं भारत वापस आकर अहमदाबाद में वकालत की।

  • स्वतंत्रता संग्राम में इनका बहुत बड़ा योगदान है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के  अथक प्रयासो  ने ही स्वतंत्रता के बाद सभी देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखण्ड भारत बनाने का सपना सकार  किया। 
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष भी कहा जाता है।
  • स्वतंत्रता के बाद यह देश के पहले उप प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री बने थे। 

Q.3 राष्ट्रिय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है। 
Ans. 07 नवम्बर को हर साल राष्ट्रिय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य शुरूआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना है। 


Q.4  COP- 26 
Q.1 2021 में COP- 26 समिट का आयोजन किस देश में किया गया। 
Ans.  ग्रेट ब्रिटेन के ग्लासगो में COP-26  का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन  31Oct. -12 Nov 2021 तक चलेगा। 
Q.2 COP-26  सम्मेलन के लिए किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
Ans. आलोक शर्मा को। यह भारतीय मूल के है। 
Q.3  COP-26 सम्मेलन में पी.एम. मोदी ने किस वर्ष तक नेट जीरों एमिशन की घोषणा की।
Ans.  वर्ष 2070 तक। 
Q.4  COP-26  में प्रधानमन्त्री मोदी ने पर्यावरण बचाने के लिए दुनिया को  कौनसा नया मन्त्र दिया।
Ans.  "LIFE"- यानि लाइफ स्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट। 
  • ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (2021 United Nations Climate change Conference) COP-26 का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन 31 October से  12 November तक चलेगा।
  • इस सम्मेलन में 200 देशों से करीब 2500 डेलीगेट व 120 देशों के प्रमुख शामिल हुए। 
  • भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए।  
  • PM मोदी  ने कहा की भारत वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो करने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। 
  • नेट जीरों का क्या अर्थ है:- इसका अर्थ है की कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को पूरी तरह से ख़त्म कर देना, जिससे हमारी धरती के वायुमण्डल को गर्म करने वाली ग्रीन हाऊस गैसों में  और वृद्धि नहीं हो पायेगी। 
  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जन  देश है। 
  • PM मोदी ने पर्यावरण बचाने के लिए दुनिया को एक मन्त्र दिया -LIFE - लाइफस्टाइल फॉर एनवायर्नमेंट। उन्होंने कहा की इसे जनांदोलन बनाना होगा। इस चुनौती से निपटने के लिए भारत की ओर से पांच अमृत तत्व दिए, जिसे उन्होंने पंचामृत का नाम दिया। 
  • पहला यह की - भारत 2030 तक अपनी नॉन फॉसिल एनर्जी (Non Fossil Energy) को 500 गीगा बाइट तक पहुंचायेगा। 
  • दूसरा यह की - भारत 2030 तक अपनी 50%ऊर्जा जरूरतों को रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करेगा। 
  • तीसरा यह की - भारत 2030 तक कुल प्रोजेक्टेडज कार्बन एमिशन का 1 बिलियन टन कम करेगा। 
  • चौथा यह की - अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन इंटेंसिटी को 45% तक कम करेगा। 
  • पाँचवा यह की - भारत 2070 तक नेट जीरों एमिशन का लक्ष्य हासिल करेगा।

Q.5 हाल ही में भारत में निर्मित कोवैक्सिन को    किसके द्वारा मान्यता  प्रदान की गयी है। 
Ans. भारत में निर्मित कोवैक्सिन को  WHO (विश्व स्वास्थय संगठन ) का अप्रूवल मिल गया है।
  • WHO (विश्व स्वास्थय संगठन ) ने भारत में निर्मित कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। 
  • कोवैक्सिन(Covaxin) की समीक्षा WHO के स्ट्रेटजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्टस ऑन इम्यूनाइजेशन (SAGE) के द्वारा की गई थी। 
  • कोवैक्सिन(Covaxin) अब दुनियाभर में लगाई जा सकेगी। 
  • WHO (विश्व स्वास्थय संगठन ) ने 18 साल से ऊपर के लोगों को यह वेक्सीन लगाने का अप्रूवल दिया है। 
  • कोवैक्सिन(Covaxin)  को भारत में ही ICMR और हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने मिलकर बनाया है। 
  • भारत बायोटेक (Bharat Biotech)  के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक डाँ कृष्णा एला है। 

Q.6  हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान किनकी मूर्ति का अनावरण किया।  
Ans. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया। 

  • माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पांचवी बार 05 नवम्बर 2021 को  केदारनाथ मन्दिर के दर्शन किये।    
  • केदारनाथ पहुंचकर सर्वप्रथम प्रधानमन्त्री ने केदारनाथ मन्दिर में भगवान् शिव का रुद्र अभिषेक किया, उनकी पूजा अर्चना की और बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। 
  • इस बार प्रधान मंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा  करने के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि एवं  12 फिट ऊँची एवं 35 टन वजनी, ब्लैक स्टोन से निर्मित मूर्ति का अनावरण  किया।
  • साथ ही केदार नगरी के विकास से जुडी  कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

Q.7 केदारनाथ में स्थित आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति का  निर्माण करने वाले मूर्तिकार का क्या नाम है। 
Ans.  अरुण योगिराज  और उनकी टीम  ने इस मूर्ति का निर्माण किया है यह  कर्नाटक, मैसूर के मूर्तिकार है। 


Q.8  किस फर्म के सर्वे के अनुसार प्रधानमन्त्री मोदी  एक बार फिर  दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए है । 
Ans. अमेरिका डेटा इंटेलिजेंस फर्म, द मॉर्निंग कन्सल्ट के सर्वे के अनुसार PM मोदी एक बार फिर दुनिया  के 13 राष्ट्र प्रमुखों  को पीछे छोड़ते हुए सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है। इस सर्वे में अमेरिकाका के राष्ट्रपति छठवें एवं ब्रिटिश प्रधानमन्त्री 10वें स्थान पर पहुंच गए है। 
Q.9  2021 में  नेल्सन मण्डेला नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है। 
Ans. अजय शर्मा को 2021 के लिए  नेल्सन मण्डेला नोबेल शांति पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • अजय शर्मा  "द मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज" के प्रबंध निदेशक है। 
  • यह पुरस्कार उन्हें समाज कल्याण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। 
Q.10  हाल ही में अयोध्या में कितने दिए एक साथ जलाकर  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज किया गया है। 
Ans.  9,41,551 दिये एक साथ जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज किया गया है। 

Q.11 World Tsunami  Awareness day/ विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है। 
Ans. 05 नवम्बर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

Q.12 स्विट्जरलैंड में किसे भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
Ans.  संजय भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया। 

विदेश:

Q.1 ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी के सन्देश पर आधारित कितने पाउंड का सिक्का जारी किया है।  
Ans. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी की याद में 5 पाउंड का सिक्का जारी किया है। 
  • इस सिक्के पर भातर से जुड़े प्रतिक चिन्ह है। 
  • इस सिक्के पर भारत का राष्ट्रिय पुष्प (कमल) का चित्र अंकित है साथ ही महात्मा गांधी का कथन -"मेरा जीवन ही मेरा सन्देश है" अंकित है।
  • इस सिक्के को रॉयल मिंट दिवाली कलेक्शन के तौर पर जारी किया गया है। 
  • सिक्के के आलावा एक सोने की छड़ भी जारी की गई है। जिस पर लक्ष्मी माँ का चित्र अंकित है। इसे हिना ग्लोवर ने डिजाइन किया है। 
Q.2 इंटरनेशनल  साफ्ट पॉवर सर्वे में भारत कौनसे स्थान पर है।
Ans. इंटरनेशनल साफ्ट पॉवर सर्वे में भारत छः पायदान खसकर 40वें नम्बर पर पहुंच गया है। 
  • जर्मनी लगातार पांचवी बार दुनिया का सबसे श्रेष्ठ देश घोषित किया गया है।
  • दूसरे नम्बर पर कनाडा एवं  तीसरे नम्बर पर जापान है। अमेरिका 8वें नम्बर पर है।
  • हर वर्ष नेशन  ब्रांड्स इंडेक्स, देश के शासन, संस्कृति,मित्रता एवं जीवन की गुणवत्ता के साथ ही छः अलग अलग पैमानों पर 60 देशों का प्रदर्शन मापता है। और फिर इस आधार पर इनकी रैंकिंग जारी करता है। 
Q.3 "वैक्स" बना है ऑक्सफर्ड का "वर्ड ऑफ दी ईयर"?
Ans. इस बार आक्सफोर्ड " वर्ड ऑफ द ईयर" के लिए कोविड से जुड़े शब्दों के बीच मुकाबला था । जिनमे से वैक्सीन का छोटा रूप वैक्स (VAX) वर्ड ऑफ द ईयर बन गया है। 

स्पोर्टस

राष्ट्रिय खेल पुरस्कार

Q.1 2020 के लिए दिए गए  राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से कितने खिलाडियों को सम्मानित किया गया। है।

Ans. 74 विजेताओं को 2020 के राष्ट्रिय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

  • पिछले वर्ष कोरोना के कारण खेल मन्त्रयालय ने 2020 के पुरस्कारों का वितरण 2021 में किया। 
  • खेल मंत्रालय द्वारा 5 खेल रत्न पुरस्कार, 27 अर्जुन पुरस्कार सहित कुल 74 राष्ट्रिय खेल पुरस्कारों का वितरण किया गया।
  • राष्ट्रिय खेल पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को दिए जाते है। 

  • खेल रत्न पुरस्कार:- 1) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, रानी रामपाल, 2) पहलवान विनेश फोगाट, 3) एवं रियो पैराओलम्पिक गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन  थांगावेलु  को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। 
  • इस समारोह में मध्यप्रदेश के पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को  तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित कीया गया। सतेंद्र सिंह लोहिया  इस अवार्ड को पाने वाले भारत के पहले दिव्यांग खिलाडी  बने। 

Q.2 भारतीय टीम का नया  कोच किसे बनाया गया है ।
Ans. BCCI ने राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का  नया कोच बनाया  है। राहुल द्रविड़      T-20 वर्ल्ड कप  के बाद टीम इंडिया से जुड़ेंगे। इनके पहले रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच थे। 


Q.3 वेस्ट इंडीज के किस खिलाडी ने T-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है।

Ans. वेस्टइंडीज़  के खिलाडी ड्वेन ब्रावो ने T-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है।




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment