PM Modi Bhopal Visit | वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घटान

 

PM Modi का भोपाल दौरा: वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का उद्घाटन|PM Modi ने किया वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

PM मोदी का भोपाल दौरा :- 

दिनांक 15.11.2021 को प्रधानमन्त्री मोदी ने भोपाल का दौरा किया। जिसमे उन्होंने      1) जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित  किये गये सम्मेलन को संबोधित किया, साथ ही राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों से जुडी योजनाओं का उद्घाटन भी किया। 2) वर्ल्ड क्लास पुनर्निर्मित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन नाम था) का औपचारिक उद्घाटन किया।

 



प्रधानमन्त्री का भोपाल दौरा: जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन:-

  • आज अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी आंदोलन के लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती है। इसी उपलक्ष्य  में भोपाल के जंबूरी मैदान में एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे देशभर से  करीब 2.30 लाख आदिवासी शमिल हुए। जिन्हें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। 
  • इस अवसर पर म.प्र. के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आलावा कई केंद्रीय मंत्री, एवं प्रदेश के आदिवासी नेता भी उपस्थित थे। 
  • इस माहसम्मेलन में जंबूरी मैदान पर स्वसहायता समूहों के उत्पादों एवं चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।जिसका प्रधानमन्त्री द्वारा अवलोकन किया गया।
  •  इसी कार्यक्रम में आदिवासी कलाकार भूरी बाई (पद्मश्री से सम्मानित ) और भज्जू सिंह श्याम (पद्मश्री से सम्मानित) ने अपनी पेंटिंग प्रधानमन्त्री को भेट की ।
  • प्रधानमन्त्री के सामने उनके स्वागत में करीब 46 जनजातियों के लगभग सवा चार सौ से अधिक कलाकारों ने  जनजातीय कला, संस्कृति और धरोहर के विविध स्वरूपों को प्रदर्शित करते हुए प्रस्तुति दी। 
  • इस अवसर पर प्रधानमन्त्री मोदी को अमृत माटी कलश भेंट किया गया। इस अमृत कलश में हमारे  देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों की जन्मभूमि की, बलिदान भूमि की एवं उनके जीवन से जुड़े 75 स्थानों की  मिट्टी होगी। 
  • इस अवसर पर प्रधानमन्त्री ने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई आदिवासियों के लिए योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया। शुरू की गई योजनायें निम्न है:-
1) राशन आपके ग्राम योजना: 

  • डिंडोरी एवं मण्डला के दो चालकों को राशन वाहन की चाबी सौंपी गई।
  • इस योजना से लगभग 16 जिलों मे छियासठ सौ गाँवों के लगभग पौने सात लोगो को लाभ मिलेगा।

2) सिकल सेल मिशन :-

  • 3 व्यक्तियों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड सौंपकर प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।

3) 20 नवनियुक्त पीवीटीजी (पर्टिकुलरली वल्नरेवल ट्राइबल ग्रुप )
  • 3 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा दिया गया।  
4)  50 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए घोषणा।  

वर्ल्ड क्लास पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उदघाटन : PM मोदी द्वारा

  • महासम्मेलन के बाद प्रधानमन्त्री वर्ल्ड क्लास  रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, रेल मन्त्री  अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। प्रधानमन्त्री ने सबसे पहले इमारत का अवलोकन किया। 
  • इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को रानी कमलापति की प्रतिमा एवं शाल भेट किये।
  • प्रधानमन्त्री ने रानी कमलापति स्टेशन का रिमोट द्वारा लोकार्पण किया। साथ ही अन्य चार  :-
  • 1) गुना-ग्वालियर रेलखंड का विद्युतीकरण(गुना-ग्वालियर 227 किमी. रेल लाइन का विद्युतीकरण)
  • 2) भोपाल बरखेड़ा रेलखण्ड का तिहरिकरण(भोपाल-बरखेड़ा के बीच 47 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन का निर्माण).
  • 3) आमान परिवर्तित एवं विद्युतीकृत फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन ब्रांडगेज रेल खण्ड (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन- 23 किमी. वैद्युतिकरण)
  • 4) आमान परिवर्तित एवं विद्युतीकृत मथेला- निमारखेड़ी ब्रांडगेज रेलखण्ड(46 किमी  मथेला- निमारखेड़ी रेलखण्ड का विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया। 
  • इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों उज्जैन- इंदौर का शुभारंभ किया। 

  • इस स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन इसलिए रखा गया क्योंकि रानी कमलापति जनजातीय समाज की गौंड रानी थी। वह आखिरी हिन्दू रानी थी। एवं  उन्होंने अपने  सम्मान की रक्षा हेतु जलसमाधि ली थी। 
  • रानी कमलापति स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशन है यहां सभी नागरिक सुविधाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। 
  • यहां एयर कॉनकोर बनाया गया है जहां पर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के लिए बैठने की सुविधा है यहां करीब 700 यात्री एक साथ बैठ सकते है। साथ ही मनोरंजन के लिए एलईडी की व्यवस्था है, खाने पीने की भी व्यवस्था है। 

  • यहाँ पर मॉर्डन टॉयलेट, म्यूजियम, गेमिंग जोन, क्वालिटी फूड की सुविधाये है। अब स्टेशन पर आने वाले यात्री एस्केलेटर या लिफ्ट के द्वारा प्लेटफॉर्म तक पहुंच  सकेंगे। स्टेंशन में एंट्री और एक्सिट के लिए अलग अलग गेट बनाये गए है। 
  • यह स्टेशन पहला ISO नौ हजार एक प्रमाणित  है। 

  • साथ ही यह  ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड पाने वाला पहला रेलवे स्टेशन भी बन गया है। 
  • यह पहला स्टेशन है जिसे केंद्र सरकार की टूरिज्म मिनिस्ट्री के द्वारा बेस्ट टूरिज्म फ्रेंडली स्टेशन का अवार्ड भी मिला है। 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment