Beijing Winter Olympics 2022: शीतकालीन ओलम्पिक 2022 खेलो का आगाज हो चुका है।
Image by wikimedia.org |
Winter Olympics - 2022
शीतकालीन ओलम्पिक (Winter Olympics):-
- शीतकालीन ओलंपिक(Winter Olympics) 2022 का आयोजन बीजिंग में 04 Feb. से 20Feb. तक किया जा रहा है। Winter Olympics बर्फ और बर्फ में अभ्यास किये जाने वाले खेलों का आयोजन होता है। जो की हर चार वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है। सबसे पहला शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) 1924 में फ्रांस के शैमानिक्स में आयोजित किया गया था।
- विंटर ओलंपिक 2022 की शुरुआत बीजिंग में 04 Feb. 2022 से हो गयी है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार (04 feb.) को बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में आयोजित की गयी।
- बींजिंग इससे पहले सन् 2008 में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का आयोजन भी कर चुका है।
- अतः बींजिंग विश्व का पहला ऐसा नगर बन चुका है जो दोनों ओलम्पिक खेल अर्थात ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और शीतकालीन ओलम्पिक का आयोजन कर चुका है।
- इस बार बीजिंग विंटर ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह एवं समापन समारोह में भारतीय राजनयिक हिस्सा नहीं लेंगे।
- Witer Olympics 2022 में 84 देशों के खिलाडी भाग ले रहे है।
- विंटर ओलम्पिक 2022 का शुभंकर बिंग ड्वेन ड्वेन (पांडा) होगा।
- इस बार विंटर ओलम्पिक 2022 में पहली बार हर देश से दो ध्वजवाहक थे, एक पुरुष खिलाडी और एक महिला खिलाडी।
- बीजिंग में आयोजित विंटर ओलम्पिक 2022 में 15 खेलों का आयोजन किया जायेगा। इनमे Alpine Skiing, Biathlon,Bobsleigh,Cross Country Skiing Curling, Figure Skating, Freestyle Skiing, Ice Hockey, Luge, Nordic Combined, Short Track Speed Skating, Skeleton, Ski Jumping, Snow Boarding, Speed Skating.
- भारत से विंटर ओलम्पिक 2022 के लिए एकमात्र खिलाडी जम्मू कश्मीर के मोहम्मद आरिफ खान (स्की खिलाडी) ने ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। अतः भारत से केवल एक खिलाडी अल्पाइन स्कीयर, मोहम्मद आरिफ खान ही इन खेलों में भाग ले रहे है।
- इस विंटर ओलम्पिक में 31 वर्षीय मोहम्मद आरिफ खान ने चार सदस्यीन भारतीय दल की अगुवाई की एवं भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे को थामकर स्टेडियम में चलने का गौरव हासिल किया।
- मोहम्मद आरिफ खान विंटर ओलम्पिक 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्लैलम एवं ज्वाइंट स्लैलम स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
शीतकालीन ओलम्पिक (Winter Olympics) का इतिहास :-
- ओलम्पिक खेलों के संचालन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) की स्थापना 1894 ई. में की गयी थी। इसका श्रेय बैरोन पियरे डि कोबार्टिन को जाता है। इनके प्रयासों से 1896 ई. में पहले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की शुरुआत एंथेस, ग्रीस में हुई थी।
- अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) ओलम्पिक खेलों को संचालित करने वाली संस्था है। यह संस्था ओलम्पिक खेलों का स्थान, संचालन आदी निर्धारित करती है।
- विंटर ओलम्पिक की शुरुआत 1924 से हुई थी सबसे पहला विंटर ओलम्पिक फ्रांस के शैमानिक्स में आयोजित किया गया था।
- विंटर ओलम्पिक का आयोजन 1924 से 1936 तक लगातार हर चार साल में किया जाता रहा।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण 1940 एवं 1944 में विंटर ओलम्पिक का आयोजन बाधित हुआ।इसके बाद 1948 से दुबारा विंटर ओलम्पिक का आयोजन किया जाने लगा।
- शीतकालीन ओलम्पिक (Winter Olympics) और ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (Summer Olympics) का आयोजन 1992 तक एक ही वर्ष में किया जाता था।
- 1986 में IOC ने शीतकालीन ओलम्पिक और ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक को अलग अलग चार सालों के चक्रों में बारी बारी से आयोजित कराने का निर्णय लिया।
Blogger Comment
Facebook Comment