Padma award 2022 |पद्म पुरस्कार 2022
21 मार्च 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।
पद्म पुरस्कारों में इस वर्ष 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल किए गए है।
पद्म विभूषण | Padma Vibhushan :- पद्म विभूषण पुरस्कार से 4 लोगों को सम्मानित किया गया है जिनमे से 3 को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
1. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), सिविल सेवा।
2. श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), लोक कल्याण।
3. श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य, शिक्षा।
4. सुश्री प्रभा अत्रे, कला।
1.जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), सिविल सेवा:-
सीडीएस, जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष एक हेलीकॉप्टर हादसे में उनका निधन हो गया था। यह पुरस्कार उनकी दोनों पुत्रियों ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथो से ग्रहण किया।
![]() |
बिपिन रावत image by Wikimedia.org |
2. श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य, शिक्षा:-
श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके पुत्र ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथो से ग्रहण किया।
3. श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), लोक कल्याण:-
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। श्री कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर नेताओं में से एक थे।
![]() |
Padma award image by Wikimedia.org |
पद्म भूषण |Padma Bhushan award 2022:- पद्म भूषण पुरस्कार से 17 लोगों को सम्मानित किया गया।
1. श्री गुलाम नबी आजाद, पब्लिक अफेयर्स ।
2. श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य,पब्लिक अफेयर्स ।
3. श्री विक्टर बनर्जी, कला ।
4. सुश्री गुरमीत बावा (मरणोपरांत), कला।
5. श्री कृष्णा एला एवं श्रीमती सुचित्रा एला, व्यापार और उद्योग।
6. श्री देवेन्द्र झाझरिया, खेल ।
7. श्री नटराजन चंद्रशेखरन, व्यापार और उद्योग।
8. सुश्री मधुर जाफरी, पाक कला ।
9. श्री सत्य नारायण नडेला, व्यापार और उद्योग।
10. श्री राशिद खान, कला।
11. श्री राजीव महर्षि, सिविल सेवा।
12. श्री सुंदरराजन पिचाई, व्यापार और उद्योग।
13. श्री साइरस पूनावाला, व्यापार और उद्योग।
14.श्री संजय राजाराम (मरणोपरांत), विज्ञान एवं इंजीनियरिंग।
15. स्वामी सच्चिदानंद, साहित्य और शिक्षा।
16. सुश्री प्रतिभा राय, साहित्य और शिक्षा।
17. श्री वशिष्ठ त्रिपाठी, साहित्य और शिक्षा।
पद्म श्री| Padma Shri :-
पद्म श्री पुरस्कार से 107 लोगों को सम्मानित किया गया।
पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सबसे अधिक चर्चा में रहे 126 वर्षीय योग गुरु स्वामी शिवानंद जी। योग गुरु शिवानंद नंगे पैर अवार्ड लेने पहुंचे। योग गुरु स्वामी शिवानंद जी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष घुटनों के बल बैठकर उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री जी ने भी झुक कर स्वामी शिवानंद जी को प्रणाम किया। उसके बाद पद्मश्री अवार्ड लेने के लिए जाते समय भी घुटनों के बल बैठ कर जमीन पर माथा टेका। और जब वे राष्ट्रपति श्री कोविंद के समक्ष पहुंचे तो राष्ट्रपति के समक्ष भी घुटनों के बल बैठकर झुक कर उनका अभिवादन किया। तब राष्ट्रपति ने आकर उन्हें उठाया और पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया।
वाराणसी के रहने वाले स्वामी शिवानंद जी का जन्म 1896 में बंगाल में हुआ था। उन्होंने ओंकारानंद जी से दीक्षा ली थी। वे घंटों योगा करते है। उबला भोजन करते है। और 126 वर्ष की आयु में बिना सहारा लिए चलते है। सादगी एवं जमीन से जुड़े स्वामी शिवानंद जी के इस व्यवहार ने सभी को भावविभोर कर दिया।
![]() |
स्वामी शिवानंद |
Blogger Comment
Facebook Comment