प्रतियोगिता दर्पण नवम्बर 2019 करेंट अफेयर्स पार्ट-7/ PD Nov. 2019 Current Affairs part-7


करेंट अफेयर्स  (Question&Answers) 

पार्ट -7

महतत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स की विस्तृत जानकारी 



"भारत  -  संयुक्त सैन्य अभ्यास " 2019 का विवरण निम्नप्रकार है :-


प्रश्न 1. भारत और  अमेरिका का संयुक्त सैन्याभ्यास 2019 वाशिंगटन में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर -   "युद्ध अभ्यास - 2019 "

  • भारत व अमेरिका रक्षा सहयोग के तहत दोनों देशो का संयुक्त सैन्याभ्यास (युद्ध अभ्यास - 2019) अमरीका में जॉइंट बेस लुइस मैककार्ड  (Lewis McChord) वाशिंगटन में 5 से 18 सितम्बर 2019 को सम्पन्न हुआ। 
  • भारत व अमरीका के  बीच ऐसा संयुक्त अभ्यास प्रतिवर्ष दोनों देशों की मेजबानी में बारी बारी से आयोजित किया जाता  है। 
  •  वर्ष 2005 में  इस वार्षिक  युद्ध अभ्यास  की शुरुआत हुई थी।  
  • इस वर्ष संयुक्त सैन्याभ्यास का 15  वाँ संस्करण था।  
  • 14वां  युद्ध अभ्यास भारत में उत्तराखंड में  चौबटिया सैन्य क्षेत्र में सितम्बर 2018 में  संपन्न हुआ था।  


प्रश्न 2.  भारत व श्रीलंका  की नौसेनाओ का संयुक्त अभ्यास  जो 2019  में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर - "स्लाईनेक्स - 2019 "

  • भारत व श्रीलंका  की नौसेनाओ का द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास "स्लाईनेक्स (SLINEX)  - 2019 "   विशाखापट्टनम के तट के निकट आयोजित किया गया।  
  • ये संयुक्त अभ्यास 7 से 12 सितम्बर 2019 तक चला।  
  • दोनों देशों  के बीच  इस  नौसैनिक  अभ्यास की शुरुआत  वर्ष 2005 से हुई थी, और इस वर्ष 2019  में यह इस श्रृंखला का सांतवा संयुक्त अभ्यास था। 
  •  दोनों देशों  के बीच  यह  नौसैनिक  अभ्यास पहले दो वर्ष में एक बार होता था, जिसे  इस वर्ष से वार्षिक कर दिया गया है।  
  • पिछला  सैन्य अभ्यास स्लाईनेक्स 2018 श्रीलंका में  त्रिकोमाली के तट के  निकट सितम्बर 2018  में संपन्न हुआ था।  

प्रश्न 3. भारत और थाईलैंड की थल सेनाओं का संयुक्त अभ्यास  जो  2019  में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर - मैत्री - 2019 
  • भारत  और थाईलैंड की थलसेनाओं का दो सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास  "मैत्री " मेघालय में उमरोई (Umroi) में 16-29 सितम्बर 2019 को सम्पन्न हुआ।
  • भारत व थाईलैंड की थल सेनाओं के बीच सैन्य  अभ्यास  की शुरुआत 2006 में हुई थी।  

प्रश्न 4. भारत व कजाखस्तान की थलसेनाओं  का संयुक्त सैन्य अभ्यास  जो 2019  में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर -  काजिंद - 2019
  • भारत व कजाखस्तान की थलसेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद (KAZIND) उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में 2-15 अक्टूबर 2019  को  सम्पन्न हुआ। 
  • दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के संदर्भ में  यह चौथा द्विपक्षीय सैन्याभ्यास था।  
  • तीसरा संयुक्त  सैन्याभ्यास कजाखस्तान के ओटार  सैन्य क्षेत्र में  सितम्बर  2018 में  सम्पन्न हुआ था।  

प्रश्न 5. भारत,  थाईलैंड  व सिंगापुर का  पहला  त्रिपक्षीय  नौसैनिक  अभ्यास  जो 2019  में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर - "सिटमैक्स (SITMAX )"
  • भारत,  थाईलैंड  व सिंगापुर की नौसैनाओं  का  पहला  त्रिपक्षीय  नौसैनिक  अभ्यास  "सिटमैक्स ( SITMAX)" 16-20  सितम्बर 2019  को  अंडमान सागर में सम्पन्न हुआ।
  • समुद्री मामलों में आपसी सहयोग के लिए इस नौसेनिक अभ्यास की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जून 2018 में शांगरी- ला संवाद  (Shangri - La Dialogue )  में की थी।  

प्रश्न 6. भारत-अमरीका  व जापान  का    त्रिपक्षीय  नौसैनिक  अभ्यास  जो  2019 में सम्पन्न हुआ। उसका नाम क्या था।
उत्तर - " मलाबार (MALABAR )- 2019 "
  • यह त्रिपक्षीय  नौसैनिक  अभ्यास मलाबार (MALABAR) जापान के तट के निकट पश्चिमी प्रशांत महासागर में 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2019  को संपन्न हुआ।  
  • इस वर्ष इस अभ्यास का यह 23वाँ संस्करण था।
  • हार्बर चरण (Harbour Phase)  व  सागर चरण (Sea Phase) दोनों ही इस संयुक्त अभ्यास में शामिल थे।  
  • मलाबार अभ्यास की शुरुआत पहले भारत और अमेरिका के बीच 1992 में हुई थी।  
  • जापान को 2015  में इस संयुक्त अभ्यास में स्थायी रूप से शामिल किया गया।  
  • 2019 पहला वर्ष था जब जापान की मेजबानी में यह संयुक्त अभ्यास संपन्न हुआ।  


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment