RBI Launch UPI 123Pay

 

RBI Launch UPI 123Pay:  अब फीचर फोन से भी होगा डिजिटल पेमेंट



भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 08 मार्च  2022 को "UPI 123Pay" लॉन्च कर दिया है। UPI 123Pay फीचर फोन पर भी चलेगा,  इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले करोड़ों लोग भी अब इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे।

UPI 123Pay के मुख्य बिंदु /highlights:-

1. RBI द्वारा लॉन्च UPI 123Pay अब फीचर फोन पर भी  चल सकेगा। इससे देश के 40 करोड़ फीचर फोन उपयोगकर्ता भी इसका लाभ उठा सकेंगे। 

2. अब बिना इंटरनेट के भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेंगा। 

3. RBI ने UPI 123Pay डिजीटल भुगतान के लिए 24×7 हेल्पलाइन "डिजीसाथी" भी लॉन्च किया है। 

UPI 123Pay Launch:-

- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर, शक्तिकांत दास ने 08 मार्च  2022 को "UPI 123Pay" नाम से UPI  आधारित नई भुगतान सुविधा को लॉन्च किया। UPI का पूरा नाम एकीकृत भुगतान इंटरफेस (Unified Payment Interface)   है। पिछले कुछ वर्षो में UPI भुगतान सुविधा का उपयोग बहुत अधिक बड़ा है। लेकिन अब तक इस सुविधा का उपयोग केवल स्मार्टफोट उपयोगकर्ता ही कर पाते थे। इसलिए इस सुविधा का लाभ सभी लोग नही उठा पाते थे। 

 - लेकिन RBI ने  UPI 123Pay लॉन्च कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को एक बड़ा तोहफा दिया है, क्योंकि UPI 123Pay सुविधा का उपयोग अब फीचर फोन/कीपैड फोन (स्मार्ट फोन आने के पहले जिन फोनों का उपयोग किया जाता था,  जिसके जरिए केवल फोन और मेसेजेस ही कर सकते थे, उन्हे कहते है) से भी किया जा सकेंगा। अर्थात अब फीचर फोन उपभोक्ता भी UPI  से भुगतान कर पाएंगे। 

- इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट की आवश्यकता भी नहीं होगी। क्योंकि फीचर फोन में इंटरनेट नही होता है। उल्लेखनीय है की अब तक UPI का इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती थी। 

- फीचर फोन में UPI की यह सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध है। UPI 123Pay सुविधा से फीचर फोन यूजर्स 3  आसान चरणों में  भुगतान कर सकते है। ये तीन चरण निम्न प्रकार से है:-

1) कॉल करो,

2) चूज़ करों,

3) और पे करों।


मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा बैंक खाता:-

- फीचर फोन में UPI सुविधा का उपयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले अपने मोबाइल नम्बर को अपने बैंक खाते से जोड़ना होगा या लिंक करना होगा। उपभोक्ताओं को अपने डेबिट कार्ड के विवरण के जरिए अपना UPI पिन जनरेट करना होगा। इसके बाद ही भुगतान कर सकेंगे। 


RBI  ने हेल्पलाइन "डिजीसाथी" भी लॉन्च किया:- 

 - RBI गवर्नर शक्तिकांतदास ने UPI 123Pay के साथ ही एक 24×7 हेल्पलाइन भी लॉन्च की। जिसका नाम है "डिजीसाथी (Digisaathi)"

- उन्होंने बताया की डिजिटल भुगतान के लिए एक 24×7 हेल्पलाइन "डिजी साथी" भी शुरू की जा रही है। इस हेल्पलाइन की मदद - फोन नंबर '14431' एवं '18008913333'  और वेबसाइट 'digisaathi.com'  के द्वारा ली जा सकती है। इस हेल्पलाइन की मदद लेकर उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान सातों दिन 24घंटे पा सकेंगे।

-  इस हेल्पलाइन डिजीसाथी को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा तैयार किया गया है। 




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment